अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरे, डीएम को सौंपा ज्ञापन
जेएनएन जलपाईगुड़ी/धुपगुड़ी किसी के दया की जरूरत नहीं बल्कि हमें हमारा अधिकार चाहिए
जेएनएन, जलपाईगुड़ी/धुपगुड़ी : 'किसी के दया की जरूरत नहीं, बल्कि हमें हमारा अधिकार चाहिए' इस स्लोगन के साथ दिव्यांग अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतर आए है। दिव्यांगों ने 2016 साल में दिव्यांग कानून लागू करने की मांग की है।
मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांगों ने एकजुट होकर शहर में जुलूस निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यालय से बाहर आकर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार तिवारी ने दिव्यांगों की बातों को गंभीरता से सुना। वही जलपाईगुड़ी में विभिन्न कार्यक्रमों के बीच विश्व दिव्यंाग दिवस का पालन किया गया। इस दिन जलपाईगुड़ी वेलफेयर आर्गनाइजेशन की ओर से दिव्यांगों लड़के व लड़कियों को लेकर शहर में एक शोभायात्रा निकाली गई। क्लब रोड जलपाईगुड़ी वेलफेयर आर्गनाइजेशन भवन के सामने सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने रैली में हिस्सा लिया। रैली में जलपाईगुड़ी शहर के समाजसेवी से लेकर स्वयं सेवी संगठन के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दिन संजय चक्रवर्ती ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में दिव्यांगों को किसी प्रकार से मदद नहीं की जाती है। पंचायत क्षेत्र में दिव्यांगों की एक सूची तैयार करने के लिए उन्होंने प्रशासन से गुजारिश की है। यहां तक दिव्यांगों को सरकारी नौकरी मिलने के साथ भत्ता देने की व्यवस्था की जाएगा। जिलाधिकारी से हमलोगों ने कहा कि हमें हमारा अधिकारी सही रूप से नहीं मिल रहा है।
वही दूसरी ओर धुपगुड़ी में विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में शहर में एक शोभायात्रा निकाली गई। इसके अलावा स्वयं सेवी संगठन ने जरूरतमंदों के बीच शीत वस्त्र बांटे। मंगलवार को फुटबाल मैदान में विभिन्न संगठन के सदस्यों ने एकजुट होकर इच्छेडोना वेलफेयर फाउंडेशन की ओर एवं मारवाड़ी महिला मंडल के सहयोग से एक शोभायात्रा निकाली। इसमें मारवाड़ी महिला मंडल के सदस्यों के अलावा विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं धुपगुड़ी थाना की पुलिस उपस्थित थी। यह जुलूस पूरे शहर की परिक्रमा करते हुए नगरपालिका फुटबाल मैदान में संपन्न हुई। जहां पर एक चर्चा सभा का आयोजन किया गया।
इच्छेडोना वेलफेयर फाउंडेशन सदस्य मिठू दास ने कहा कि हमलोग हर दिवस को याद करते हुए पालन करते है। यहां तक विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य में हिस्सा लेते है।
महिला मंडल की सदस्या सविता अग्रवाल ने कहा कि हमलोगों को आमंत्रित किया गया। इसलिए जहां तक हो, संगठन की ओर से उन्हें सहयोग किया गया।