Move to Jagran APP

ममता बनर्जी की भाजपा को चुनौती-हिम्मत हो तो राष्ट्रपति शासन लगाकर दिखाए, विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ने वाले सरकार नहीं बना सकते

हिंदू-मुस्लिम दंगा कराकर वोट हथियाना चाहती है भाजपा। सीएए व एनपीआर के नाम पर लोगों को डराने की कोशिश। भाजपाई हर चुनाव में गोरखाओं को दिखाते हैं गोरखालैंड का सपना। राज्य में शरणार्थियों व कॉलोनियों को मान्यता दी गई है। राष्ट्रगान बदलने की चुनौती माकूल जवाब को तैयार।

By Vijay KumarEdited By: Published: Tue, 15 Dec 2020 08:07 PM (IST)Updated: Wed, 16 Dec 2020 07:18 AM (IST)
ममता बनर्जी की भाजपा को चुनौती-हिम्मत हो तो राष्ट्रपति शासन लगाकर दिखाए, विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ने वाले सरकार नहीं बना सकते
जलपाईगुड़ी में सभा को संबोधित करतीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी।

 जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: केंद्र सरकार राज्य के आइपीएस अफसरों को केंद्र में बुलाने के बहाने राज्य सरकार के क्षेत्राधिकार में हस्तक्षेप कर रही है। अगर केंद्र सरकार में हिम्मत है तो बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाकर दिखाए। राज्य सरकार जनता द्वारा चुनी गई सरकार है जिसे धन-बल से नहीं दबाया जा सकता। उक्त बातें मंगलवार को मध्याह्न स्थानीय एबीपीसी मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कही। उन्होंने कहा कि सूबे के शांतिप्रिय लोगों को भयभीत करने के लिए केंद्र सरकार केंद्रीय बल लाने की कोशिश में है ताकि प्रदेश की पुलिस पर अपने नियंत्रण में कर सकें। 

loksabha election banner

वोटों का बंटवारा करने के लिए पैसे दे रही भाजपा 

विद्यासागर की प्रतिमा तोडऩे वाले बंगाल में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। अल्पसंख्यकों के वोट बांटने के लिए हैदराबाद से पार्टी को बुलाया जा रहा है। वोटों का बंटवारा करने के लिए भाजपा उनलोगों को पैसा दे रही है। 

ममता दीदी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया

बिहार के चुनाव में इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिला। भाजपा वाले हिंदुओं के पास जाकर मुस्लिम के नाम पर भड़काते हैं और मुस्लिम के पास जाकर हिंदुओं के नाम पर भड़काने का काम करते हैं। तृणमूल सुप्रीमो (दीदी)ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया। 

राज्य में शरणार्थियों व कॉलोनियों को मान्यता दी 

सीएए व एनपीआर से डरें नहीं-ममता बनर्जी ने सीएए और एनपीआर मुद्दे पर चर्चा करते हुए कहा कि किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। राज्य में शरणार्थियों व कॉलोनियों को मान्यता दी गई है। 

सत्ता में पहाड़ पर विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं

वहीं गोरखालैंड पर सीएम ने कहा कि भाजपा वाले हर बार केवल चुनाव में गोरखालैंड का सपना दिखाकर वोट झटक लेते हैं और चुनाव जीतने के बाद गायब हो जाते हैं। केंद्र सरकार हमेशा से गोरखाओं से धोखा करते आ रही है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस की सरकार जब से सत्ता में आई है तब से पहाड़ पर विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। 

राष्ट्रगान बदलने की चुनौती, माकूल जवाब को तैयार

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ही गोरखाओं की समस्याओं का स्थाई समाधान कर सकती है। ममता ने भाजपा को चुनौती दी कि वह देश का राष्ट्रगान बदलकर दिखाए। इसका उनलोगों को माकूल जवाब मिलेगा। 

इतिहास बदलने की कोशिश, जनता नहीं बैठेगी चुप 

गौरतलब है कि हाल के दिनों में भाजपा के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने एक पत्र में राष्ट्रगान बदलने की बात कही थी। अगर भाजपा हमारे देश का इतिहास बदलने की कोशिश करती है तो जनता चुप नहीं बैठने वाली।

दो अग्निशमन केंद्र व मेडिकल कालेज के नए भवन का उद्घाटन                                                                मुख्यमंत्री ने जलपाईगुड़ी से ही जयगांव और सिलीगुड़ी (फुलबारी) में अग्निशमन केंद्र और कूचबिहार में जगदीप पेंद्र नारायण मेडिकल कालेज इसके साथ ही राज्य वंशियों के लिए राज्य पुलिस में नारायणी बटालियन का गठन करने की भी घोषणा की है। इसका मुख्यालय मेखलीगंज में होगा। गोरखा बटालियन की भी घोषणा की है जिसका मुख्यालय नक्सलबाड़ी में होगा।  जंगलमहल बटालियन का मुख्यालय झारग्राम में होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.