नवजात व मां को लेकर अस्पताल प्रबंधन परेशान
जलपाईगुड़ी हल्दीबाड़ी अस्पताल में गत 14 अगस्त को गर्भवती महिला नजमा खातून भर्ती हुई जो श
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 06:15 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 06:15 PM (IST)
जलपाईगुड़ी : हल्दीबाड़ी अस्पताल में गत 14 अगस्त को गर्भवती महिला नजमा खातून भर्ती हुई, जो शांतिनगर जोराम पाड़ा की रहने वाली है। उसने अस्पताल में एक सुंदर बच्चे को जन्म दिया। लेकिन वर्तमान में उसके देखभाल को लेकर अस्पताल प्रबंधन काफी परेशान है।
हल्दीबाड़ी अस्पताल के बीएमओएच डाक्टर तापस दास ने कहा कि थाना के साथ बातचीत करके उस महिला को हल्दीबाड़ी अस्पताल में भर्ती किया गया। महिला ने दस अक्टूबर को एक बच्चे को जन्म दिया। अब वह महिला अपने बच्चे को लेकर कहां रहेंगी। कई दिनों में अस्पताल से उसे छुट्टी मिलेगी। वही उसका पति मनगलु मोहम्मद उसका पता नहीं है। अगर किसी संस्था की मदद से उसे मदद मिले तो काफी अच्छा होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें