बानरहाट में बकरी के लालच में तेंदुआ फंस गया पिंजरे में
जलपाईगुड़ी के बानरहाट इलाके में बकरी के लालच में मंगलवार की रात एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग की टीम ने उसे फिर जंगल में छोड़ दिया।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Wed, 10 Oct 2018 06:24 PM (IST)Updated: Wed, 10 Oct 2018 06:45 PM (IST)
बानरहाट, जलपाईगुड़ी [संवादसूत्र]। जलपाईगुडी़ जिला के बानरहाट में बकरी के लालच में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। यह घटना बुधवार को बिन्नागुड़ी सेना छावनी के स्टेशन इलाके में हुई है।
सूचना पाकर जलपाईगुड़ी वाइल्ड लाइफ की वार्डन सीमा चौधरी व बिन्नागुड़ी रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे। बाद में तेंदुए को बरामद कर गोरुमारा जंगल में छोड़ दिया गया। वार्डन सीमा चौधरी ने बताया कि बिन्नागुड़ी सेना छावनी के स्टेशन इलाके में काफी दिनों से तेंदुआ को देखा जा रहा था। इसके बाद ही सेना छावनी की मांग पर ही यहां पिंजरा लगाया गया था। मंगलवार रात को तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। हाल के दिनों में कई बार तेंदुआ देखे जाने से लोगों में दहशत थी। वन विभाग द्वारा उसे पकड़ लिए जाने से सेना छावनी सहित आसपास के लोगों ने काफी राहत की सांस ली है। इसके कारण लोग अंधेरा होने के बाद बाहर निकलने में सहमते थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें