26 किलो गांजा के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
संवाद सूत्र, धुपगुड़ी: गांजा के साथ कुख्यात अपराधी धनु सरकार को गिरफ्तार किया गया है। धुपग
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 06:40 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 06:40 PM (IST)
संवाद सूत्र, धुपगुड़ी: गांजा के साथ कुख्यात अपराधी धनु सरकार को गिरफ्तार किया गया है। धुपगुड़ी पुलिस ने गत बुधवार रात को विशेष अभियान चलाकर शालबाड़ी इलाके से कुल 26 किलोग्राम गांजा जब्त किया। पुलिस को पहले ही खबर थी कि कुछ मणिपुर से शालबाड़ी इलाके में गांजा तस्करी करने वाले हैं। इसके बाद ही पुलिस पीछा करते हुए एक युवक को दबोच लिया। पकड़े गए युवक की काफी दिनों से पुलिस को तलाश थी। आरोपी धनु सरकार शहर के कई चोरी व असमाजिक कार्यो में लिप्त था। आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। यहां बेहोश होने के चलने न्यायाधीश ने उसे अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें