बक्सा में हाथी की रहस्यमय मौत
बक्सा जंगल के भीतर एक हाथी की रहस्यमयी मौत का मामला प्रकाश में आया है।
By Edited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 08:02 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 03:31 PM (IST)
संवाद सूत्र, अलीपुरद्वार : बक्सा जंगल के भीतर एक हाथी की रहस्यमयी मौत का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार की सुबह बक्सा टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट के पश्चिम दमनपुर रेंज के अंतर्गत पांच नंबर कंपार्टमेंट के जंगल में गश्त लगा रहे वन कर्मियों ने हाथी का शव बरामद किया। मृत हाथी के सुंड व मुंह से लगातार बह रही खून देख कर प्राथमिक रूप से अंदाजा लगाया जा रहा है कि हाथी की मौत एंथ्रेक्स के संक्रमण से हुई है। हाथी की उम्र 20 से 25 साल है। बक्सा बाघ परियोजना के डीएफडी पश्चिम कल्याण राई ने कहा कि हाथी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के लिए रक्त के नमूने भेजे गए है। हाथी का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद हाथी की मौत का कारण साफ हो पाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें