आठ सौ बोतल कफ सिरप जब्त, महिला गिरफ्तार
संवाद सूत्र, जयगांव: भारत भूटान सीमा से सटे अलीपुरद्वार जिले के जयगांव के विवेकानंद पल्ली स्थित ए
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 09:29 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 09:29 PM (IST)
संवाद सूत्र, जयगांव: भारत भूटान सीमा से सटे अलीपुरद्वार जिले के जयगांव के विवेकानंद पल्ली स्थित एक घर से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद किया गया। इस मामले में घर मालकिन लिपिका बर्मन को भी गिरफ्तार किया गया है। जयगांव थाना के प्रभारी पेलजर भूटिया ने बताया कि गुप्ता सूचना के आधार पर विवेकानंद पल्ली इलाके में लिपिका बर्मन के घर पर अभियान चलाया गया था। इस दौरान ने पुलिस ने करीब आठ सौ बोतल कफ सिरप जब्त की। यह अभियान एएसपी गणेश विश्वास के नेतृत्व में अभियान चलाया गया था। बरामद कफ सिरप का बाजार मूल्य करीब दो लाख आंका गया है। इस कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें