तृणमूल नेता पर हमला, भाजपा पर आरोप
संवाद सूत्र, जयगांव: कालचीनी थाना के अंर्तगत लोथाबाड़ी ग्राम पंचायत के तृणमूल पंचायत सदस्य प्राण
संवाद सूत्र, जयगांव: कालचीनी थाना के अंर्तगत लोथाबाड़ी ग्राम पंचायत के तृणमूल पंचायत सदस्य प्राण सरकार पर भाजपा समर्थकों द्वारा हमला करने का आरोप लगा है। उक्त घटना को लेकर आरोपी भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कालचीनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। तृणमूल नेता प्राण सरकार ने बताया कि शुक्रवार रात को भाजपा समर्थकों द्वारा घर पर हमला किया गया। परिवार व आसपास के लोगों ने उसे बचाया। उक्त मामले को लेकर कालचीनी थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा ने कहा कि तृणमूल द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर गलत आरोप लगाकर फंसाया जा रहा है। ये सत्ताधारी पार्टी की साजिश है। भाजपा के लोगों पर गलत आरोप लगाकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उनलोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया जाएगा। कालचीनी थाना के प्रभारी लाकपा लामा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।