जिलाधिकारी के नाम व तस्वीर से फेसबुक आईडी
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: जिलाधिकारी की नाम व तस्वीर देकर फेसबुक आईडी खोलने का माम
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: जिलाधिकारी की नाम व तस्वीर देकर फेसबुक आईडी खोलने का मामला प्रकाश में आया है। इस बारे में जिलाधिकारी को भी कोई जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी ने पूरे मामले को लेकर साइबर क्राइम सेल में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। आरोप है कि मिली दास नामक महिला ने जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी शिल्पा गौरसरिया की तस्वीर व नाम देकर अपना फेसबुक आईडी खोला है। प्रोफाइल फोटो में देखा जा रहा है कि जिलाधिकारी अपने बच्चे को गोद में लेकर खड़ी है। जिलाधिकारी शिल्पा गौरसरिया ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी। फिलहाल उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। इसके अलावा साइबर क्राइम सेल में भी प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। इस मामले को वह काफी गंभीरता से देख रही हैं। इस तरह की हरकत से दूसरों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।