नवजात का शव मिलने से हड़कंप
संवाद सूत्र, जयगांव: नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना कालचीनी थाना के अंर्त
संवाद सूत्र, जयगांव: नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना कालचीनी थाना के अंर्तगत भातखावा चाय बागान के गोदाम लाइन इलाके की है। गुरुवार को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने बच्ची का शव प्लास्टिक में बंधे हुए अवस्था में देखा था। फिलहाल बच्ची के परिवार वालों का कुछ पता नहीं चल सका है। प्लास्टिक में बच्ची का शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद कालचीनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। कालचीनी थाना के प्रभारी लाकपा लामा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। उक्त घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो बच्ची की नौ वर्ष की आयु भी पूरी नहीं हुई थी। इससे पहले ही उसे मार दिया गया। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों को पकड़ने की मांग की गई है। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश का माहौल देखा गया। पुलिस छानबीन में जुट गई है।