डेंगू मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए नहीं जाना होगा एनबीएमसीएच, जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल में हुई सुविधा
जलपाईगुड़ी के डेगू के मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए अब नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज सिलीगुड़ी नहीं जाना होगा। यह सुविधा अब जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल में भी हो गई है।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 07:56 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 07:56 PM (IST)
जलपाईगुड़ी [जागरण संवाददाता]। जलपाईगुड़ी के डेंगू मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए अब उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज सिलीगुड़ी नहीं जाना होगा। अब मरीजों को ये सुविधा जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल में ही मिल जाएगी। सोमवार को जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट यूनिट का शुभारंभ हुआ। नगरपालिका के चेयरमैन मोहन बोस ने यूनिट का उद्घाटन किया।
गौरतलब है कि जलपाईगुड़ी मलेरिया बहुल इलाके के रूप में शुमार है। वर्तमान समय में यहां डेंगू का प्रकोप कुछ ज्यादा ही देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति में दो लाख से अधिक प्लेटलेट्स होते हैं। जब कोई डेंगू से पीड़ित होता है तो उसका प्लेटलेट्स 10 हजार तक गिर जाता है। इस दौरान ही लोगों को प्लेटलेट्स की जरूरत होती है।
जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल के अधीक्षक गयाराम नस्कर ने कहा कि यहां डेंगू के लिए मैक अलाइजा का परीक्षण होता था। लेकिन प्लेटलेट्स की कोई व्यवस्था नहीं थी। मरीजों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल जाना पड़ता था। अब जरूरतों को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल में भी प्लेटलेट्स की व्यवस्था कर दी गई है। जिला के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी जगन्नाथ सरकार ने कहा कि बुनियादी समस्याओं के कारण ही अस्पताल में प्लेटलेट्स की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। अब मरीजों को समस्या नहीं होगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें