पत्थर से लदा ट्रक तालाब में गिरा
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: राजगंज के मांदाबाड़ी में पत्थर से लदे ट्रक तालाब में जा गिरा। इसम
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 06:50 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 06:50 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: राजगंज के मांदाबाड़ी में पत्थर से लदे ट्रक तालाब में जा गिरा। इसमें दो श्रमिक नीचे ही दब गए, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस सिर्फ तमाशा देखते रहे। यह घटना शनिवार को हुई है। प्राप्त जानकारी से पत्थर से लदे ट्रक के नियंत्रण खोने से हादसा हुआ। इसमें सड़क के किनारे तालाब में ट्रक गिर गया। इसमें सवार दोनों श्रमिक ट्रक के नीचे दब गए। घटना की सूचना पाकर मिलनपल्ली फाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को निकालने के लिए सिलीगुड़ी से दो क्रेन को बुलाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें