सांसद ने ब्रिज का किया उद्घाटन
संवाद सूत्र, मालबाजार: आंदोझोड़ा के ऊपर ब्रिज निर्माण की मांग पूरी होने से गजलडोबा सात नंब
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 07:40 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 07:40 PM (IST)
संवाद सूत्र, मालबाजार: आंदोझोड़ा के ऊपर ब्रिज निर्माण की मांग पूरी होने से गजलडोबा सात नंबर इलाके के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। गुरुवार को सांसद विजय चंद्र बर्मन ने ब्रिज का उद्घाटन कर आम लोगों के खोल दिया। ब्रिज का निर्माण सांसद फंड से ही किया गया है। इसके निर्माण में 40 लाख रुपये का खर्च आया है। वर्ष 2017 में ही काम शुरू हुआ था। 32 मीटर लंबी ब्रिज का निर्माण करने में करीब एक वर्ष का समय लग गया। सांसद ने कहा कि आगामी दिनों में इलाके का विकास में अपना योगदान देते रहेंगे। ब्रिज बनने से तीस्ता नदी के किनारे व गाजलडोबा मे रहने वाले करीब 200 परिवारों को लाभ होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें