दीदी जो बोलती है, वह करती है, 2021 में फिर बनेगी सरकार : विमल
- प्रधानमंत्री से लेकर अमित शाह ने केवल आश्वासन दिया चुनाव जीतने पर मुकर गए संवादसूत्र वीरपाड़
- प्रधानमंत्री से लेकर अमित शाह ने केवल आश्वासन दिया, चुनाव जीतने पर मुकर गए
संवादसूत्र, वीरपाड़ा : सिलीगुड़ी के गांधी मैदान के बाद रविवार को गोजमुमो सुप्रीमो विमल गुरूंग ने वीरपाड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दिन प्रगति क्लब मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए विमल गुरूंग ने तृणमूल कांग्रेस को समर्थन के लिए लोगों से आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अर्थात दीदी जो बोलती है वह करती है। अगले विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस बीच केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए विमल गुरूंग ने कहा कि भाजपा शुरू से ही झूठ की राजनीति करती आ रही है। लोगों को धोखा दिया जा रहा है। इस बार भाजपा को एक भी वोट नहीं मिलना है।
पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि देश के लिए गोरखाओं का अब कितना रक्त चाहिए। आखिरकार प्रधानमंत्री गोरखाओं के बारे में क्यों नहीं सोच रहे है। गोरखा पूरी तरह से प्रताड़ित हो रहा है। हमलोगों के समस्याओं का समाधान कब होगा।
विमल गुरूंग ने आगे कहा कि हमारे शरीर का हर अंग गोरखालैंड के लिए समर्पित है। हम डुआर्स के हर समुदाय के लोगों को चाहते है। यहां के लोगों के समर्थन से मदारीहाट में भाजपा विधायक ने जीत हासिल की है। उसी प्रकार लोकसभा के चुनाव में जॉन बारला को जीत मिली है। लेकिन इनलोगों ने गोरखाओं के लिए अब तक कुछ नहीं किया है। इसलिए अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक भी वोट न दें।
उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री का साथ लेकर केंद्र पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। जरूरत पड़ने पर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
वही सभा में मोर्चा नेता रोशन गिरि ने कहा कि पिछले चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ने डुआर्स में आकर गोरखाओं के समस्याओं का समाधान करने की बात कही थी। अमित शाह ने भी वही बात कही। लेकिन वे लोग अपने बातों पर कायम नहीं रख पाएं। गोरखाओं को केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए आगामी 2021 के चुनाव में हमलोगों ने तृणमूल कांग्रेस को समर्थन करने का ऐलान किया है। 2014 के लोकसभा में चुनाव में जो हमलोगों के मांगों का समर्थन करेगा, उसी को समर्थन दिया जाएगा।
इस मौके पर गोरखा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सबिन थापा, अशोक गुरूंग उपस्थित थे।