वीरपाड़ा में सड़क दुर्घटना में तीन घायल
वीरपाड़ा 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरपाड़ा के छेकामारी के नजदीक गुरूवार शाम को सड़
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 07:17 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:21 AM (IST)
वीरपाड़ा : 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरपाड़ा के छेकामारी के नजदीक गुरूवार शाम को सड़क दुर्घटना में ती लोग घायल हो गए। इन सभी को पहले मदारीहाट अस्पताल ले जाया गया। जहां से वीरपाड़ा अस्पताल में स्थानान्तरित किया गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार दुर्घटना के दौरान उस सड़क से सुरक्षा बल जवानों की एक गाड़ी जाने के दौरान उनलोगों ने घायलों को एक छोटी गाड़ी करके अस्पताल में भर्ती कराया। ये लोग एक मोटरसाइकिल में सवार होकर मदारीहाट से शिशु बाड़ी की ओर जा रही थी। घायलों में रब्बानी आलम, नूरबानू बेगम एवं फूलबानू बेगम है। ये सभी नौ माइल इलाके के रहने वाले है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें