2 करोड़ 20 लाख के जाली नोट के साथ सात गिरफ्तार
जागरण संवाददाता जलपाईगुड़ी 2 करोड़ 20 लाख रुपये के जाली नोट के साथ सात लोगों को गिरफ्त
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: 2 करोड़ 20 लाख रुपये के जाली नोट के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को फालाकाटा में विशेष अभियान चलाकर पुलिस को सफलता मिली है। इस दिन रात को आठ बजे के करीब एक वाहन में सात लोग जाली नोट लेकर जा रहे थे। तभी फालाकाटा के पास गाड़ी रोककर तलाशी की गई। जानकारी के अनुसार ये लोग किसी को प्रताड़ित करने के उद्देश्य से यहां आए थे। इस गिरोह मुख्य कार्यालय कसबा में है। पूरे मामले को लेकर अलीपुरद्वार के एसपी अमिताभ माइति ने कहा कि एक गाड़ी में अभियान चलाकर 2 करोड़ 20 लाख रुपये के जाली नोट के साथ सात को लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें पांच आरोपी तेंलगाना के निवासी हैं। जांच के कारण किसी का नाम नहीं बताया जा रहा है। रविवार को सभी आरोपियों को अलीपुरद्वार कोर्ट में पेश करके सात दिनों की रिमांड पर लेने का आवेदन किया जाएगा। इसके अलावा 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पैसा क्यों लाया गया था, इसकी जांच की जा रही है।