सिविक जवान की हत्या में चाचा समेत तीन गिरफ्तार
वर्द्धमान : पूर्व वर्द्धमान जिले के देवानदिघी थाना क्षेत्र के केशियारा गांव निवासी सिविक जवान रवीं
वर्द्धमान : पूर्व वर्द्धमान जिले के देवानदिघी थाना क्षेत्र के केशियारा गांव निवासी सिविक जवान रवींद्रनाथ की हत्या मामले में पुलिस ने उसके चाचा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें दो सुपारी किलर भी है। तीनों को शुक्रवार कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी जमानत याचिका नामंजूर हो गई एवं रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में विप्लब घोष, राजू मुंडा एवं मानवेंद्र चाकी शामिल है।
चार फरवरी की सुबह वर्द्धमान शहर के रथतला मोड़ा इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बांका नाला के समीप रवींद्रनाथ घोष का शव बरामद किया गया था। उसके शरीर पर जख्म के निशाना थे। परिवार वालों का आरोप था कि तीन फरवरी की दोपहर किसी ने फोन पर उसे बुलाया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव बरामद हुआ। पुलिस घटना के बाद से ही जांच में जुटी हुई थी। इसमें पुलिस ने चाचा विप्लव को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद दो सुपारी किलर को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला है कि पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। उस विवाद को लेकर ही चाचा ने तीन लाख रुपये देकर दो सुपारी किलर को हायर किया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियव्रत राय ने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।