गरीब लोगों को तृकां की ओर से दिया गया तिरपाल
पाण्डेश्वर पाण्डेश्वर क्षेत्र के रामनगर केंद्रा अंचल में विधायक जितेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में
पाण्डेश्वर : पाण्डेश्वर क्षेत्र के रामनगर, केंद्रा अंचल में विधायक जितेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में गरीबों के बीच तिरपाल वितरण किया गया। समाजसेवी कृष्णा प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद थे। तिरपाल मिलने से गरीबों में खुशी भी देखने को मिली। विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि गरीब लोगों को आंधी, बारिश आने पर तिरपाल की जरूरत पड़ती है। ईश्वर सभी को शक्ति दे ताकि सभी का पक्का मकान बन जाए। ममता बनर्जी चाहती हैं कि सभी गरीबों का अपना घर हो, जब तक हमलोग इन गरीबों को घर नहीं दे पाते हैं, तब तक खुद को नेता कहना ठीक नहीं होगा। बंगाल में गरीबों के काम करने के लिए जो राशि की आवश्यकता है, उसे केंद्र की भाजपा सरकार ने रोक दिया है। केन्द्र के पास 50 हजार करोड़ से अधिक राशि बकाया है, सरकार यह राशि रोक कर जनता को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजसेवी कृष्णा प्रसाद से गरीबों के लिए तिरपाल देने का अनुरोध किया था, उन्होंने भी गरीबों की मदद को हाथ बढ़ाया। इस तरह हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों के साथ खड़ा रहना चाहिए।