भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध, भाजयुमो का सड़क पर उतरकर प्रदर्शन
जागरण संवाददाता आसनसोल भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद सौमित्र खां भाजपा प्रदेश सचिव सायंतन बसु और सांसद लॉकेट चटर्जी की गिरफ्तारी के खिलाफ मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिला मुख्यालय आसनसोल में विरोध रैली निकाली। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड जाम कर भी जागरण संवाददाता आसनसोल भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद सौमित्र खां भाजपा प्रदेश सचिव सायंतन बसु और सांसद लॉकेट चटर्जी की गिरफ्तारी के खिलाफ मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिला मुख्यालय आसनसोल में विरोध रैली निकाली। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड जाम कर भी
जागरण संवाददाता, आसनसोल: भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद सौमित्र खां, भाजपा प्रदेश सचिव सायंतन बसु और सांसद लॉकेट चटर्जी की गिरफ्तारी के खिलाफ मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिला मुख्यालय आसनसोल में विरोध रैली निकाली। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड जाम कर भी विरोध जताया। इसका नेतृत्व भाजयुमो के पंकज तिवारी, अमित गोराई, दिग्विजय सिंह आदि युवा नेता कर रहे थे। साथ में भाजपा नेतृत्व से ओबीसी सेल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शंकर चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपासना उपाध्याय, आशा शर्मा आदि भी उपस्थित थे। मुख्य बाजार स्थित भाजपा कार्यालय से रैली शुरू होकर हट़्टन मोड़ होते हुए गिरिजा मोड़ पहुंची। रैली के दौरान ही विरोध जताते हुए कार्यकर्ताओं ने हट्टन मोड़ और गिरिजा मोड़ में जीटी रोड पर धरना पर बैठ गये। मौके पर उपस्थित पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर सभी को हटाया। धरना के दौरान पंकज तिवारी ने कहा कि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं को झूठे मामले में फंसाकर गिरफ्तार किया गया है। कोरोना महामारी में राज्य सरकार की विफलता पर भाजपा लगातार प्रहार कर रही है। इससे गुस्सा कर ही भाजपा नेतृत्व को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। राज्य सरकार खुद को राज्य के गरीबों को मदद नहीं दे पा रही। जब भाजपा कार्यकर्ता उनलोगों को मदद देना चाह रहे तो उन्हें किसी न किसी बहाने रोका जा रहा है। लेकिन जनता सब समझ रही है और अगले विधानसभा चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेकेंगी।