बस में सवार थे क्षमता से अधिक श्रद्धालु
वर्द्धमान : वर्द्धमान में बुधवार की तड़के उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से कोलकाता जा रही श्रद्धाल
वर्द्धमान : वर्द्धमान में बुधवार की तड़के उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से कोलकाता जा रही श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना को लेकर कई प्रश्न भी उठने लगा है। बस में 120 श्रद्धालु सवार थे, जबकि बस में यात्रियों के बैठने के लिए मात्र 65 सीटें थे। श्रद्धालु बस की छत के अलावा अंदर भी नीचे बैठे हुए थे। क्षमता से दोगुना श्रद्धालुओं को लेकर इतनी दूरी की यात्रा करने को लेकर बस चालक पर भी सवाल उठ रहा है। वहीं दुर्घटना के बाद जख्मी यात्रियों ने बताया कि बस चालक की आंख बंद हो गई होगी, तभी यह हादसा हुआ। लेकिन कैसे इतने अधिक लोगों को लेकर बस जा रही थी। प्रशासन की नजर उस बस पर नहीं पड़ी। वर्द्धमान समेत कई इलाकों में अधिकांश बस दुर्घटना के पीछे ओवरलोड को ही जिम्मेदार माना जाता है। एक बार फिर बस दुर्घटना हुई, जिसमें दो यात्रियों को अपना जान भी गंवाना पड़ा। दुर्घटना के बाद पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है एवं मामले की जांच कर रही है। सुनयना के पति का वर्द्धमान में चल रहा इलाज : बुधवार सुबह वर्द्धमान में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जिसमें सुनयना देवी भी शामिल है। इस घटना में उसके पति चंद्र बहादुर निषाद भी जख्मी हुए, जिनका इलाज वर्द्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। जबकि कई लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। दुर्घटना में जख्मी यात्रियों की सूची
नाम उम्र
मार्शल निषाद 13
अर¨वद 12
शोभावती देवी 45
सोयेता साव 5
कपिल देव साव 70
रिता पटेल 30
बृजनी साव 50
सुगन साव 7
जितेंद्र यादव 19
लिछिया देवी 45
फुलकली देवी 50
सरोज कुमारी 17
त्रिभुवन कुमार 22
सुगंध प्रसाद 35
ललन यादव 55
पृथ्वी चंद्र 55
लक्ष्मी कुमारी 28
अज्ञात 40
सोहन पटेल 45
कुंती देवी 40
रामवती देवी 50
कुसुम देवी 30
राधिका देवी 50