Move to Jagran APP

मोबाइल टावर के खिलाफ महिलाओं ने उठायी आवाज

संवाद सहयोगी अंडाल अंडाल के रामप्रसादपुर पंचायत के अधीन सुकांत पल्ली में केशव पांडे नामक

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Dec 2021 11:04 PM (IST)Updated: Wed, 01 Dec 2021 11:04 PM (IST)
मोबाइल टावर के खिलाफ महिलाओं ने उठायी आवाज
मोबाइल टावर के खिलाफ महिलाओं ने उठायी आवाज

संवाद सहयोगी, अंडाल : अंडाल के रामप्रसादपुर पंचायत के अधीन सुकांत पल्ली में केशव पांडे नामक व्यक्ति के घर की छत पर मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। जिसके खिलाफ स्थानीय लोग लगातार आवाज उठा रहे है। बुधवार को भी स्थानीय महिलाओं ने एकजुट होकर मोबाइल टावर बैठाने का विरोध किया। हालांकि केशव का कहना है कि सरकारी नियमों एवं अनुमति लेकर ही टावर लगाने का कार्य हो रहा है।

loksabha election banner

स्थानीय महिला पुतुल प्रमाणिक, कल्याणी बाउरी ने कहा कि यहां दो साल पहले रात के अंधेरे में एक कंपनी का टावर लगाया गया है। पिछले कुछ माह से दूसरा टावर लगाने की कोशिश की जा रही है। जिसका हमलोग आरंभ से विरोध कर रहे है। उनका कहना है कि टावर से कई तरह की समस्या इलाके में पैदा हो सकती है। इस कारण हमलोग टावर का विरोध कर रहे है एवं टावर लगने नहीं देंगे। टावर लगाने के पहले आसपास के लोगों की अनुमति नहीं ली गई। वहीं पंचायत सदस्य पूनम सिंह ने कहा कि स्थानीय महिलाओं की मांग के साथ हमलोग है। टावर लगाने से पहले आसपास के लोगों से भी अनुमति लेनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। हमलोग टावर लगाने के खिलाफ विभिन्न विभाग में भी शिकायत करेंगे। वहीं केशव ने कहा कि हमलोग सरकारी नियमों के तहत टावर लगा रहे है। यहां पहले एक कंपनी का टावर लगा है, जिससे इलाके के लोगों को सही नेटवर्क मिल रहा है, वे भी खुश है। आज बच्चों की पढ़ाई भी आनलाइन होनी है। ऐसे में मोबाइल का नेटवर्क हर कोई चाहता है। अगर टावर नहीं लगेगा तो नेटवर्क कैसे ठीक होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.