Move to Jagran APP

आवासन संस्था पर लोगों सुविधा नहीं देने का आरोप

जासं दुर्गापुर दुर्गापुर शहर के शोभापुर इलाका स्थित आवासन में रहने वाले लोगों ने आवासन

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 07:19 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 06:20 AM (IST)
आवासन संस्था पर लोगों सुविधा नहीं देने का आरोप
आवासन संस्था पर लोगों सुविधा नहीं देने का आरोप

जासं, दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के शोभापुर इलाका स्थित आवासन में रहने वाले लोगों ने आवासन संस्था के खिलाफ आवाज उठाया है। वहीं संस्था पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। रविवार को आवासन में रहने वाले लोगों ने एकत्र होकर आंदोलन किया। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन भी किया गया।

loksabha election banner

आवासन में रहने वाले लोग घरों से निकलकर रैली करते हुए संस्था के मार्केटिग कार्यालय के समक्ष गए। जहां विरोध प्रदर्शन तथा नारेबाजी भी की। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप घोष तथा सचिव गोपाल चंद्र बताया कि फ्लैट बिक्री करने के समय जो वादा संस्था ने किया था, वह पूरा नहीं किया गया। जिसके कारण हमलोग विभिन्न समस्या से जूझ रहें है। एक साल पहले पानी की समस्या हुई थी। नगर निगम द्वारा पानी का लाइन काट दिया गया था। नगरनिगम में रुपया जमा नहीं करने के कारण यह समस्या हुई थी। एक बार फिर वही स्थिति बनने जा रही है, जनवरी माह में पैसा नगर निगम में रुपया जमा देना था, वह नहीं दिया गया, इस कारण बड़ी रकम बकाया हो गई है। वह रुपया जमा नहीं करने पर फिर हमारा कनेक्शन काट दिया जाएगा। यहां की सड़के खराब है, आए दिन दुर्घटना होती है। बार-बार कहने के बाद भी मरम्मत नहीं हो रहा है। यहां सीसीटीवी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। दो फ्लैटों का लिफ्ट डेढ़ माह से खराब पड़ा है। अगर हमारी समस्या जल्द दूर नहीं हुई तो हमलोग जोरदार आंदोलन को बाध्य होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.