Move to Jagran APP

ब्रह्मास्त्र कोर का आठवां स्थापना दिवस मनाया गया

जागरण संवाददाता दुर्गापुर देश के पहले माउंटेन स्ट्राइक कोर ब्रह्मास्त्र कोर का पहला स्था

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Jan 2022 10:59 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jan 2022 10:59 PM (IST)
ब्रह्मास्त्र कोर का आठवां स्थापना दिवस मनाया गया

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : देश के पहले माउंटेन स्ट्राइक कोर, ब्रह्मास्त्र कोर का पहला स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। कोर का यह आठवां वर्ष था। मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल राजिदर दीवान, एवीएसएम, वीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिग ब्रह्मास्त्र कोर ने ब्रह्मास्त्र स्मारक पर माल्यार्पण किया और वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। कोर कमांडर ने परिचालन के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों के निर्वहन में हासिल किए गए उच्च मानकों के लिए सभी की सराहना की। उन्होंने सैनिकों से समर्पण के साथ सौंपे गए कार्यों का निर्वहन जारी रखने का आह्वान किया।

loksabha election banner

पानागढ़ में माउंटेन स्ट्राइक दस्ता : सेना के पूर्वी कमांड के पानागढ़ सैनिक छावनी में माउंटेन स्ट्राइक दस्ता (ब्रह्मास्त्र दस्ता) का मुख्यालय है। पहले यह रांची में था, वहां से इसे पानागढ़ लाया गया।

क्या है माउंटेन स्ट्राइक दस्ता : माउंटेन स्ट्राइक दस्ता विशेषकर पहाड़ी क्षेत्र में युद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत-चीन की सीमा रेखा पहाड़ों से घिरी हुई है। जिसका अधिकांश इलाका पहाड़ी है। भारत के रक्षा मंत्रालय ने पूर्वांचल के पहाड़ी क्षेत्र में लड़ाई करने के लिए माउंटेन स्ट्राइक दस्ता बनाने का निर्णय लिया था। माउंटेन स्ट्राइक दस्ता काफी आक्रमणकारी माना जाता है।

पानागढ़ में एयरफोर्स स्टेशन होने से सेना को भेजने में सुविधा : पानागढ़ में सैनिक छावनी रहने के साथ-साथ वहां से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर पानागढ़ अर्जन सिंह एयर फोर्स स्टेशन भी है। जहां पहाड़ी व दुर्गम क्षेत्र में सेना व अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाने के लिए यहां सी-130 हरक्यूलस विमान को भी रखा गया है। जहां से आसानी से माउंटेन स्ट्राइक दस्ता को आसानी से भेजा जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.