आपसी विवाद में युवक की हत्या, हत्यारा गिरफ्तार
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी न्यू जलपाईगुड़ी थाना के पश्चिम धनतोला में आपसी विवाद में एक दो
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : न्यू जलपाईगुड़ी थाना के पश्चिम धनतोला में आपसी विवाद में एक दोस्त ने दूसरे की जान ले ली। घटना के 12 घंटे के अंदर आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतक का नाम मइदुल इस्लाम 26 है। जबकि आरोपित मजिबुल इस्लाम है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
घटना के संबंध में बताया गया कि मंगलवार की देर शाम दोनों दोस्त अपने अन्य साथियों के साथ ताश खेल रहे थे। इसी दौरान आपस में विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापायी होते होते मारपीट होने लगा। लात घुंसे से किए गये हमले में मइनुल इस्लाम बुरी तरह आहत होकर जमीन पर गिर गया। उसके बाद सभी वहां से फरार हो गये। लोगों ने जब एक युवक को गंभीर रुप से घायल देखा तो उसे पास के नर्सिग होम में ले गया। उसके बाद उनकी मौत हो गयी। परिवार वालों को आरोप है कि उसकी सुनियोजित हत्या की गयी है। पुलिस परिवार वालों के शिकायत के आधार पर फरार आरोपी के परिवार पर शिकंजा कसना शुरु किया और आरोपित तक जा पहुंचा। हत्यारोपी को कोर्ट में पेशकर उसे रिमांड पर लेकर पुलिस गहन पूछताछ करेगी। उसके बाद यह पता चल पाएगा कि उसकी हत्या के पीछे आपसी विवाद का मुख्य वजह क्या था। स्थानीय लोगों का कहना है कि फुलबाड़ी एक नंबर ग्राम पंचायत में यह ग्राम नदी के किनारे होने के कारण लगातार विवादों में रहता है। यहां इसी क्षेत्र के नहीं दूसरे इलाके के भी लोग यहां असमाजिक कार्य के लिए आते रहते है। पुलिस को यहां आकर इसपर रोक लगाना चाहिए।