West Bengal Election 2021: उत्तर बंगाल में कई स्थानों पर जनसभा की तैयारी, मोदी के बाद योगी की डिमांड सबसे अधिक
-उत्तर बंगाल में कई स्थानों पर जनसभा की तैयारी -आला नेता दिल्ली कार्यालय से साध रहे हैं संपर्क 54 विधानसभा सीट है पूरे उत्तर बंगाल में 40 स्टार प्रचारकों की सूची में योगी का नाम 10 से बारह रैलियां कराने की है तैयारी
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : आने वाले विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद सबसे अधिक अधिक डिमांड उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा फायरब्रांड भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ की है। इन दोनों नेताओं की सिलीगुड़ी तथा उत्तर बंगान में अन्य स्थानों पर जनसभा कराने के लिए भाजपा नेता लगातार जोर लगा रहे हैं। इसके लिए यहां के भाजपा नेता कोलकाता प्रदेश कार्यालय के साथ ही दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय से भी संपर्क साध रहे हैं। जबकि राज्य विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है।
सभी पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने भी अपने स्टार प्रचारकों की 40 लोगों की सूची जारी कर दी है। अप्रैल माह में उत्तर बंगाल के सभी 54 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। ऐसे में भाजपा ने भले ही अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी हो लेकिन सबसे अधिक मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद योगी आदित्यनाथ की है। उत्तर बंगाल के आला भाजपा नेता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लाने की कोशिश में लग गए हैं। मालदा में अभी हाल में उनकी जनसभा हुई है। उनके भाषण को खूब पसंद किया जा रहा है। भाजपा समर्थकों के अनुसार योगी आदित्यनाथ अपनी फायर ब्राड ¨हदुत्व छवि के लिए पूरे देश में चíचत हैं।
उत्तर बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठ और मुस्लिम तृष्टीकरण का मुद्दा वह काफी अक्रामक ढंग से उठा सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और योगी मॉडल के जरिये दीदी राज की खामिया जाहिर करने की रणनीति पर काम करना कर रही है। पार्टी नेता चाहते है कि योगी आदित्यनाथ की रैलियों प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र यानि 54 सीटों पर ही हो। वे पहले भी त्रिपुरा, असम और बिहार विधानसभा चुनाव में ताबड़तोड़ रैलिया कर चुके हैं। हांलाकि इतनी रैलियां संभव नहीं है। फिर भी भाजपा की कोशिश योगी आदित्यनाथ की कम से कम दस से 12 रैलियां कराने की तैयारी उत्तर बंगाल में है।
क्या कहना है भाजपा नेताओं का
इस संबंध में सिलीगुड़ी सहित उत्तर बंगाल के कई भाजपा नेताओं का कहना है कि पार्टी आसन्न चुनावों में ममता बनर्जी को घेरने की रणनीति बना रही है। इसके जरिये न केवल कोरोना काल में श्रमिकों के लिए किए गए कार्यो और फिर आíथक उपलब्धियों के जरिये बात रखी जाएगी बल्कि भ्रष्टाचार को मुद्दे को भी जोर शोर से उठाया जाएगा। लव जिहाद के साथ ही माफिया पर कारवाई, भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस और राम मंदिर निर्माण से लेकर बांग्लादेशी घुसपैठ का प्रचार क आधार बनाया जाएगा। योगी ने प्रवासी श्रमिकों के लिए अलग से अधिकारियों की नियुक्ति की है। ये श्रमिकों की समस्या को देखते हैं और उसका समाधान निकालते हैं। बंगाल में भी वह हिंदुत्व के साथ ही उत्तर प्रदेश में अपने सरकार द्वारा किए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं को भी बताएंगे। मतदाताओं को बताया जाएगा कि कैसे उत्तर प्रदेश में पश्चिम बंगाल ज्यादा बेहतर काम हुआ है। वहा गरीबों के लिए कोरोना काल में कई योजनाएं चलाई गईं है। किसानों श्रमिकों के लिए कई काम किए गए हैं।