पश्चिम सिक्किम रिंचेनपोंग विस अंतर्गत बुम ताफल गांव में भूस्खलन से दो लोगों की मौत, दो घायल
प. सिक्किम जिले के रिचेनपोंग विस के बुमताफल गांव में हुआ हादसा। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य जख्मी हुए। मृतकों की शिनाख्त बृद्धा संगचो लेप्चा (62) व डुकनाम लेप्चा (31) मृतका के पुत्र के रूप में हुई है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर।
जागरण संवाददाता, गंगटोक : पश्चिम सिक्किम रिंचेनपोंग विस अंतर्गत बुम ताफल गांव में शुक्रवार की रात भूस्खलन हो गया। जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जब कि दो अन्य जख्मी हुए हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की शिनाख्त बृद्धा संगचो लेप्चा (62) व डुकनाम लेप्चा (31) मृतका के पुत्र के रूप में हुई है। इसी तरह चार मवेशी की भी भूस्खलन के चपेट में आने से मौत हो गई है।
जख्मी लोगों की स्थिति खतरे से बाहर
भूस्खलन की चपेट में आए मकान में ही दो लोग जख्मी हुए है। जख्मी लोगों मृतक डुकनाम लेप्चा की पत्नी ल्हाकित लेप्चा (28) व उनकी पुत्री सोमदेन लेप्चा (10) के है। हालांकि जख्मी लोगों की स्थिति खतरे से बाहर है
मकान पूरी तरह से तहस-नहस हो गए
प्राप्त जानकारी मुताबिक शुक्रवार को देर रात हुए भूस्खलन की चपेट में आने से उक्त मृतकों के मकान पूरी तरह से तहस-नहस हो गए। हालांकि पिछले कई दिन से लगातार बारिश हो रही थी। जिस कारण उक्त मकानों के ऊपर पहाड़ का टुकड़ा खिसक कर गिरा।
राहत कार्य पहुंचाने में दिक्कत नहीं
हालांकि शनिवार को धूप निकलने की वजह से राहत कार्य पहुंचाने में कोई दिक्कत नहीं हुई। पुलिस व एनडीआरएफ ने भूस्खलन की चपेट में आए मकान के मलवे को साफ करना शुरू किया तभी दो मृतकों के शव पड़े मिले। हालांकि उक्त शव मलबे में पड़े थे।