ceasefire violation: पाक गोलीबारी में शहीद सुभाष थापा का पार्थिव शरीर बागडोरा आवास पर लाया गया
पश्चिम बंगाल के लांस नायक सुभाष थापा का पार्थिव शरीर बागडोरा के उनके आवास पर लाया गया। संघर्ष विराम उल्लंघन में 11 अक्टूबर कश्मीर में पाकिस्तान की गोलीबारी शहीद हो गए थे
बागडोगरा, एएनआई। पश्चिम बंगाल के लांस नायक सुभाष थापा का पार्थिव शरीर बागडोरा के उनके आवास पर लाया गया। पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में 11 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की गोलीबारी शहीद हो गए थे सुभाष थापा।
भारत माता की जय,पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे
कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तानी फायरिंग में शहीद बागडोगरा के लाल सुभाष थापा का शव तिरंगे में लिपटकर कॉफिन बंदी होकर घर पहुंचा। शहीद को श्रद्धाजलि देने के लिए बागडोगरा एयरपोर्ट पर जन समुद्र उमड़ पड़ा था। निर्धारित समय से करीब 1 घटा देरी से नई दिल्ली से विमान शहीद का शव लेकर बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचा। रविवार को दिन के 2.30 बजे ही शव आने की बात थी। लेकिन 3.30 बजे शहीद का शव पहुंचा। शव पहुंचते ही यहा मौजूद लोगों के धीरज का बाध टूट गया। एक और जहा अमर शहीद सुभाष थापा अमर रहे के नारे लगाए जा रहे थे वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे जमकर लगाए।
भारत माता की जय एवं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे से पूरा एयरपोर्ट का इलाका गूंज उठा। विमान के बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचते ही गोरखा रेजीमेंट के जवानों ने शहीद के शव को उतारा। शहीद कों बंदूक से सलामी दी गई। इस मौके पर राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव राज्यसभा सासद शाता छेत्री, दार्जिलिंग की जिलाधिकारी दीपाप प्रिय पी, महकमा परिषद के सभाधिपति तापस सरकार, जिला जज उत्तम साहू , तृणमूल काग्रेस के जिला अध्यक्ष रंजन सरकार,सेना के बैंगडूबी स्टेशन के कमाडर ब्रिगेडियर आदेश यादव, कर्नल गौरव कपील, कर्नल अजय राय आदि ने शहीद को श्रद्धाजलि दी।
बाद में शव को बैंगडूबी स्थित सेना छावनी बेस अस्पताल लाया गया। जिस गाड़ी में शहीद को ले जाया जा रहा था उसके पीछे हजारों लोगों की भीड़ चल रही थी। सड़क के दोनों किनारे भी लोगों की भीड़ जमा थी। शहीद के वाहन पर पुष्प अर्पित कर लोग श्रद्धाजलि दे रहे थे। इधर सेना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज शहीद के शव को सेना के बेस अस्पताल में ही रखा जाएगा। कल सोमवार को अंतिम संस्कार होगा।
इकलौता संतान था शहीद सुभाष थापा
जानकारी के अनुसार कश्मीर के राजौरी सेक्टर सीमा पर पाकिस्तानी फायरिंग में बागडोगरा का एक लाल शहीद हो गया था। यह खबर मिलते ही बागडोगरा सहित पूरे इलाके में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार कश्मीर में पाकिस्तानी सीमा पर स्थित राजौरी सेक्टर के नौशेरा में शुक्रवार सुबह पाकिस्तानी की ओर से चली गोली में सेना का जवान सुभाष थापा शहीद हो गया था। आज दोपहर इसकी खबर परिवार वालों को मिली। 26 वर्षीय सुभाष का घर अपर बागडोगरा के पानीघटा रोड में है। वर्ष 2011 में सिलीगुड़ी के निकट सालुगाड़ा में 35 गोरखा रेजीमेंट में वह भर्ती हुआ था। 3 महीने पहले उसे उसकी पोस्टिंग 35 राष्ट्रीय राइफल में की गई। वह अपनी मां पदमा थापा तथा पिता तेग बहादुर थापा का इकलौता संतान था।
शुक्रवार को दिन के करीब ढाई बजे नौशेरा से सूबेदार मेजर लोकनाथ बहादुर पुण ने सुभाष के परिवार वालों को यह दुखद खबर दी थी। जब उन्होंने सुभाष के घर पर फोन किया तो उसकी मां ने फोन उठाया। मां को बताया गया कि सुभाष घायल है और कल बागडोगरा भेजा जाएगा। जबकि सुभाष के पिता को बेटे के शहीद होने की जानकारी दी गई। बाद में यह दुखद खबर पूरे इलाके में फैल गई।
खबर मिलते ही आसपास के लोग सुभाष के घर पहुंचे। उसकी मां की हालत काफी खराब है। उनकी तबीयत बिगड़ गई है। अपर बागडोगरा ग्राम पंचायत के उप प्रधान संजय महतो शहीद के घर गए। उन्होंने परिवार वालों को ढाढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सुभाष काफी अच्छा फुटबॉल खेलता था। वह जब भी घर आता था तो सभी से मिलता था। भरोसा ही नहीं हो रहा है कि नौजवान सुभाष शहीद हो गया है। पिता टेक बहादुर थापा काफी परेशान हैं। वह कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं।