Move to Jagran APP

West Bengal Election 2021: भाजपा सांसद राजू बिष्ट बोले, सोनार बंगला बनाने के लिए पूर्ण बहुमत में आएगी सत्ता में भाजपा

सोनार बंगला बनाने के लिए बंगाल की जनता विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाएगी। पूरे बंगाल में पार्टी 200 से अधिक सीटों पर परचम लहराने को तैयार है। उत्तर बंगाल के 54 सीटों में 50 से अधिक सीटों पर पार्टी प्रत्याशी जीतकर आएंगे।

By Vijay KumarEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 04:54 PM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 04:54 PM (IST)
West Bengal Election 2021: भाजपा सांसद राजू बिष्ट बोले, सोनार बंगला बनाने के लिए पूर्ण बहुमत में आएगी सत्ता में भाजपा
सिलीगुड़ी में भाजपा प्रत्याशियों के साथ नामांकन स्थल की ओर जाते संसद राजू बिष्ट, उत्साहित कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: सोनार बंगला बनाने के लिए बंगाल की जनता विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाएगी। पूरे बंगाल में भारतीय जनता पार्टी 200 से अधिक सीटों पर अपना परचम लहराने को तैयार है। उत्तर बंगाल के 54 विधानसभा सीटों में 50 से अधिक सीटों पर पार्टी प्रत्याशी जीतकर आएंगे। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट का।

prime article banner

वह शुक्रवार को सिलीगुड़ी महकमा के फांसी देवा, माटीगारा नक्शलवाड़ी तथा सिलीगुड़ी के भाजपा प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू, आनंदमई वर्मन तथा शंकर घोष के नामांकन के बाद सिलीगुड़ी में पत्रकारों से बात कर रहे थे। बिष्ट ने कहा कि जब से केंद्र में पूर्ण बहुमत की भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से अपने संकल्प पत्र के किए वायदों को एक-एक कर पूरा कर रहे हैं। इसी विश्वास की नींव पर बंगाल के लोगों ने सत्ता सौंपने का भरोसा दिया है। बिष्ट ने कहा कि बंगाल की जनता पिछले 44 वर्षों में उत्पीड़न और अवहेलना की शिकार हुई है। सत्ताधारी पार्टी या कांग्रेस वामपंथी गठबंधन जनता के साथ सिर्फ और सिर्फ छल करने का काम किया है।

अपने घोषणा पत्र में उत्तर बंगाल के लिए भाजपा को छोड़ किसी राजनीतिक दल ने कोई मूलभूत समस्याओं का जिक्र तक नहीं किया है। भारतीय जनता पार्टी अपने संकल्प पत्र के माध्यम से उत्तर बंगाल में एम्स, केंद्रीय विश्वविद्यालय, चाय बागान और सिनकोना बागानों के न्यूनतम मजदूरी 350 रुपया, बस से जमीन पर जमीन का पट्टा और पक्का मकान बना कर देगी। उत्तर बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के साथ ही लोगों को आयुष्मान भारत और किसानों को उनके हक का पैसा मिलने लगेगा। लोगों को घर तक शुद्ध पानी पाइप के द्वारा पहुंचे इसके लिए भी काम किया जाएगा। छोटे से बड़े उद्योग लगाकर इस क्षेत्र के स्किल का सही उपयोग किया जाएगा। पर्यटन के क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी व्यापक काम करेगी।

कहा यह नामांकन नहीं जीत का स्पष्ट संकेत

संसद राजू बिष्ट ने कार्यकर्ताओं की खोजों और उत्साह को देखकर पत्रकारों से कहा कि यह नामांकन नहीं जीत का स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहा है। जब उनसे यह पूछा गया कि काफी विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के नाराज कार्यकर्ता चुनावी ताल ठोक रहे हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि आज बंगाल में भाजपा का परिवार व्यापक हो गया है। परिवार के लोग नाराज होते हैं तो उसे परिवार के लोग हैं मनाने का काम करते हैं। यह आज भी हमारे साथ हैं और कल भी हमारे साथ ही रहेंगे। पार्टी जिस उम्मीदवार के लिए भी अपनी सूची जारी कर देती है तो सभी पार्टी कार्यकर्ता उसे नेता मानकर विजई बनाते हैं। ऐसा ही विधानसभा चुनाव परिणाम के दिन देखने को मिलेगा।

चुनाव परिणाम आने के 2 महीने बाद बंगाल में नजर नहीं आएगी टीएमसी

सांसद राजू बिष्ट ने दावा किया कि 2 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आएगी। इसके 2 महीना बाद तृणमूल कांग्रेस का नामोनिशान बंगाल में देखने को नहीं मिलेगा। क्योंकि यह पार्टी किसी नीति और सिद्धांत के ऊपर नहीं बल्कि एक व्यक्ति के इशारे पर चलती है। ऐसे पार्टी का भविष्य ज्यादा दिन नहीं होता। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रशासन और अपराधियों के बल पर भारतीय जनता पार्टी के लगातार कार्यकर्ताओं को मरवाया जा रहा है इन सभी मामले का भाजपा सत्ता में आने के बाद निष्पक्ष जांच करें ठोस कार्रवाई करवाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.