West Bengal : असहाय वृद्धा, गरीबी और भूख से संघर्ष कर रहीं हैं 80 साल की हीरू
यगंज प्रखंड के कमलाबाड़ी अंचल के झाड़बाड़ी ग्राम की 80 वर्षीया वृद्धा हीरू वर्मन असहाय और अनाहार की हालत में दिन काट रही है।
रायगंज, संवाद सूत्र। रायगंज प्रखंड के कमलाबाड़ी अंचल के झाड़बाड़ी ग्राम की 80 वर्षीया वृद्धा हीरू वर्मन असहाय और अनाहार की हालत में दिन काट रही है। सरकारी भत्ता या सुविधा से वंचित यह वृद्धा पेट भरने के लिए कीसी के दिए गए दाने के मुहताज है। यहाँ तक कि उसके पास रहने के लिए घर भी नहीं है। छोटे से झोपड़ी में बोरे-बस्ते में शरीर को ढककर रात गुजारती है।
स्थानीय पंचायत प्रधान द्वारा इसकी जानकारी प्रखंड प्रशासन के सज्ञान में लाया गया लेकिन, नजरअंदाज कर दिया गया। गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विश्वजीत लाहिड़ी एवं स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता विपन्न वृद्धा के घर पहुँचकर शीत वस्त्र एवं खाने की सामाग्री, साबुन तेल आदि जरूरत की सामाग्री प्रदान किया तथा घर बना देने का आश्वासन दिया।
विश्वजीत लाहिड़ी ने बताया कि प्रदेश सरकार बड़े-बड़े दावे करती है और वास्तव में एक वृद्धा दाने-दाने को तरस रही है। यहाँ तक कि कभी-कभी पानी पीकर क्षुधा मिटाने के लिए विवश होती है। प्रधानमंत्री आवास योजना को बांग्ला आवास योजना का नाम देकर भी इसका लाभ उस तक नहीं पहुंच पा रहा है। यहाँ तक कि उसे वृद्धा भत्ता भी नहीं मिल रहा है। यदि प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं लिया तो भाजपा जोरदार आंदोलन करेगी। वहीं तृणमूल के श्रमिक संगठन के जिलाध्यक्ष व रायगंज नपा के उपाध्यक्ष अरिंदम सरकार ने उक्त वृद्धा के घर पहुँचकर सहायता के लिए हाथ आगे बढाए और सम्पूर्ण सरकारी सहायता व भत्ता मुहैया कराने के लिए जिला और प्रखंड प्रशासन से बात की। उन्होंने बताया कि हीरू वर्मन नामक वृद्धा को सरकारी राशन से जो मिलता है, वह पर्याप्त नहीं है।
इसलिए उसकी हर प्रकार की मदद के लिए प्रशासनिक स्तर पर पहल करने की जरूरत है।वहीं रायगंज के रामकृष्ण संघ के तरफ से सचिव अर्णव मंडल एवं अन्य सदस्यों ने ‘अनुप्रेरणा’योजना के तहत राशन सामाग्री प्रदान किया और यह सुविधा आगे भी मिलता रहे इसके लिए कार्ड मुहैया कराया। इसके तुरंत बाद प्रखंड प्रशासन वहाँ पहुँचकर सारा जायजा लिया और हर सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया। स्थानीय भाजपा अधीनस्थ पंचायत के प्रधान यमुना वर्मन ने कहा कि प्रशासन उनकी एक भी समस्या को गंभीरता से नहीं लेती है।