विश्व शांति हेतु की गई पूजा
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी मैत्री मानेपा बौद्ध संघ की ओर से मिलन मोड़ में ब्रज किलाया पूजा क
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 08:32 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 08:32 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: मैत्री मानेपा बौद्ध संघ की ओर से मिलन मोड़ में ब्रज किलाया पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धर्मगुरु टुल्कु रिपोंछे के द्वारा श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया गया। जिसके माध्यम से विश्व शांति की कामना की गई। इसी कडृी के तहत राग देवी की पूजा की गई। राग, द्वेष सभी दूर हो इसके लिए पूजा-अर्चना की गई। प्रवचन का भी आयोजन किया गया। जिसमें बताया गया कि जीवन में शांति लाने के लिए ध्यान करना जरुरी है। इसी कड़ी के तहत 22 फरवरी को भी श्रद्धालुओं को धर्मगुरु खेंपो द्वारा वांग यानी आशीर्वाद दिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रजकिलाए पूजा कमेटी, डुजोम ठोंगम नगमो फाउंडेशन, शीशाबाड़ी, मिलन मोड़ की सक्रिय भूमिका रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें