दोपहर बाद सिलीगुड़ी पहुंचेंगे विनय और अनित
गोजमुमो नेता विनय तमाग तथा अनित थापा बृहस्पतिवार को दोपहर बाद कोलकाता से लौट रहे हैं। दो दिनों पहले ही दाíजलिंग पर्वतीय क्षेत्र के विकास कार्यो एवं आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर इन दोनों नेताओं की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ कोलकाता में बैठक हुई थी। उसके बाद यह लोग वापस लौट रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेता आज दिन के 200 बजे के बाद कोलकाता से बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहा से सीधे दाíजलिंग रवाना हो जाएंगे। दोनों नेताओं के आने की खबर से उनके समर्थक अभी से ही बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचने लगे हैं।
-बागडोगरा एयरपोर्ट पर स्वागत को समर्थकों की उमड़ी भीड़
-बागडोगरा एयरपोर्ट से सीधे दार्जिलिंग रवाना होंगे दोनों नेता
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: गोजमुमो नेता विनय तमाग तथा अनित थापा बृहस्पतिवार को दोपहर बाद कोलकाता से लौट रहे हैं। दो दिनों पहले ही दाíजलिंग पर्वतीय क्षेत्र के विकास कार्यो एवं आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर इन दोनों नेताओं की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ कोलकाता में बैठक हुई थी। उसके बाद यह लोग वापस लौट रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेता आज दिन के 2:00 बजे के बाद कोलकाता से बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहा से सीधे दाíजलिंग रवाना हो जाएंगे। दोनों नेताओं के आने की खबर से उनके समर्थक अभी से ही बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचने लगे हैं। भूमिगत नेता विमल गुरुंग के प्रकट होने के बाद से पहाड़ पर राजनीतिक समीकरण बदल गया है। इस माहौल में उनके विरोधी विनय तमाग अपनी लोकप्रियता पहाड़ पर दर्शाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।
एक ओर जहा विमल गुरुंग के समर्थन में पहाड़ पर जुलूस का दौर चल रहा है तो वहीं उनके विरोध में भी रैलिया निकाली जा रही है। विनय के विरोध में होने वाली रैलियों की अगुवाई कर रहे हैं। उनके नजदीकी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने समर्थकों को बागडोगरा एयरपोर्ट पर जमा होने का निर्देश दिया है। यही कारण है कि उनके समर्थक एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। यहा से अपने समर्थकों के साथ व दाíजलिंग रवाना होंगे। दोनों नेताओं के आने तथा उनके समर्थकों के बागडोगरा एयरपोर्ट पर जमा होने को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।