Move to Jagran APP

माहेश्वरी महिला मंडल ने बांटी छतरी

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी गुरु-पूर्णिमा के शुभ अवसर पर माहेश्वरी महिला मण्डल द्वारा वार्ड नम्बर सात

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 08:20 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 08:20 PM (IST)
माहेश्वरी महिला मंडल ने बांटी छतरी
माहेश्वरी महिला मंडल ने बांटी छतरी

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : गुरु-पूर्णिमा के शुभ अवसर पर माहेश्वरी महिला मण्डल द्वारा वार्ड नम्बर सात और आठ और नौ के सफाई कर्मियों को छतरी दी गई। साथ ही उन्हें नाश्ता भी दिया गया। माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से बताया गया कि हमारे समाज में सफाई कर्मियों का विशेष महत्व है। अगर वे ना हों तो चारों ओर गंदगी ही गंदगी नजर आएगी। वे हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं। कोरोना काल में उनके द्वारा बेहतरीन सेवा दी गई। पिछले वर्ष और इस वर्ष भी उनके द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्यो को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके महत्व को समझते हुए महिला मंडल की ओर से उनके बीच छतरी वितरित की गई। माहेश्वरी महिला मण्डल द्वारा समय-समय इस प्रकार के सामाजिक कार्य किए जाते हैं। संस्था की सभी सदस्यों के सहयोग से उक्त कार्यक्रम सफल हो पाया।

loksabha election banner

---------------- जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : गुरु-पूर्णिमा के शुभ अवसर पर माहेश्वरी महिला मण्डल द्वारा वार्ड नम्बर सात और आठ और नौ के सफाई कर्मियों को छतरी दी गई। साथ ही उन्हें नाश्ता भी दिया गया। माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से बताया गया कि हमारे समाज में सफाई कर्मियों का विशेष महत्व है। अगर वे ना हों तो चारों ओर गंदगी ही गंदगी नजर आएगी। वे हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं। कोरोना काल में उनके द्वारा बेहतरीन सेवा दी गई। पिछले वर्ष और इस वर्ष भी उनके द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्यो को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके महत्व को समझते हुए महिला मंडल की ओर से उनके बीच छतरी वितरित की गई। माहेश्वरी महिला मण्डल द्वारा समय-समय इस प्रकार के सामाजिक कार्य किए जाते हैं। संस्था की सभी सदस्यों के सहयोग से उक्त कार्यक्रम सफल हो पाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.