Move to Jagran APP

11 किलो गांजा बिहार ले जाते दो महिलाएं सिलीगुड़ी में गिरफ्तार

सिलीगुड़ी में गांजा की तस्करी में लिप्त दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By Rajesh PatelEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 10:04 AM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 10:04 AM (IST)
11 किलो गांजा बिहार ले जाते दो महिलाएं सिलीगुड़ी में गिरफ्तार
11 किलो गांजा बिहार ले जाते दो महिलाएं सिलीगुड़ी में गिरफ्तार
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। सिलीगुड़ी के प्रधाननगर थाना की पुलिस ने रविवार को साढ़े 11 किलोग्राम मणिपुरी गांजा बिहार ले जाते दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपितों का नाम सीमा हांसदा (46) और लक्ष्मी हांदसा (42) है। दोनों हिली बॉर्डर की रहने वाली हैं।
   प्रधाननगर थाना के आइसी संजय कुमार घोष ने बताया कि सिलीगुड़ी जंक्शन के निकट से दो महिलाओं को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया तो उसके पास से गांजा पाया गया। दोनों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि दिनहाटा से गांजा लेकर बिहार जाने वाली थीं।
   इसके पहले भी कई बार बिहार ले जाते गांजा को पकड़ा गया है। बता दें कि नेपाल, भूटान व बांग्लादेश की सीमा पर होने के कारण सिलीगुड़ी व आसपास के जिलों में मादक पदार्थ, नकली नोट, सोना, मवेशी आदि के तस्कर काफी सक्रिय रहते हैं। देश के किसी भी हिस्से में उन्हें तस्करी के सामान पहुंचाने हैं तो सिलीगुड़ी से होकर ही जाना पड़ेगा। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.