Move to Jagran APP

West Bengal: 24 किलो सोने के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

West Bengal तस्करों के पास से शनिवार सुबह तस्करी के 24.900 किलोग्राम सोने के बिस्कुट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्कर मुंबई महाराष्ट्र के निवासी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 03:37 PM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 03:37 PM (IST)
West Bengal: 24 किलो सोने के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
24 किलो सोने के साथ दो तस्कर गिरफ्तार। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। West Bengal: सिलीगुड़ी डीआरआई में गुप्त सूचना के आधार पर वर्धमान रोड स्थित रिलायंस सेंटर के सामने कूचबिहार से सिलीगुड़ी आ रही बस से दो सोना तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों बस की सीट संख्या 9 और 10 पर बैठे हुए थे। तस्करों के पास से शनिवार सुबह तस्करी के 24.900 किलोग्राम सोने के बिस्कुट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्कर मुंबई महाराष्ट्र के निवासी हैं। डीआरआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपित के नाम 27 वर्षीय ऋषिकेश गौरव और 23 वर्षीय अक्षय श्रीखंडे है। दोनों के पास से 150 पीस सोने के बिस्कुट पाए गए हैं। प्रत्येक सोने के बिस्कुट का वजन 155 ग्राम बताया गया है। जब्त सोने का मूल्य 11 करोड़ 56 लाख 86 हजार 400 रुपये आका गया है। दोनों आरोपितों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया है, जहां दोनों को जमानत नहीं देकर 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है।

loksabha election banner

बचाव पक्ष के वकील काकुली विश्वास ने कोर्ट से कहा कि आरोपित कूचबिहार से सोना लेकर आ रहे थे। यह सोना तस्करी या विदेशी है इसका कोई प्रमाण डीआरआई अधिकारियों के पास नहीं है, जिसके आधार पर आरोपितों को जमानत दी जानी चाहिए। कोर्ट में जमानत की मांग का विरोध करते हुए सरकारी वकील तृदीप्ति शाह ने विरोध करते हुए कहा कि यह पूरा मामला अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी से जुड़ा हुआ है। आरोपित को जमानत नहीं देख कर इससे जुड़े और लोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करना जरूरी है। दोनों पक्ष की दलील सुनने के बाद कोर्ट की ओर से जमानत नहीं देकर आरोपित को जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपितों ने डीआरआई के सामने स्वीकार किया कि हुए बताया कि कितनी मात्रा में सोना लेकर म्यांमार होते असम के गुवाहाटी पहुंचे थे। वहां से बस के द्वारा कूचबिहार पहुंचे। वहां से फिर बस के माध्यम से सिलीगुड़ी आने वाले थे।

यहां से वे दोनों बस या ट्रेन के माध्यम से दिल्ली पहुंचते और दिल्ली से फिर सड़क मार्ग से ही मुंबई के लिए रवाना होते। दोनों तस्करों ने पेंट के नीचे पहने टाउजर में विशेष पैकेट बनाकर 75-75 पीस सोने के बिस्कुट को छुपा कर रखा था। आरोपितों के मोबाइल नंबर से और भी लोगों के नाम खंगाले जा रहे हैं। आरोपित ने स्वीकार किया कि इसके पहले भी वह इस प्रकार की सोने की तस्करी कर चुके हैं।  डीआरआई से मिल रही जानकारी के अनुसार, पिछले कई माह से डीआरआई ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे उत्तर बंगाल में 100 किलोग्राम से अधिक तस्करी के सोने को गिफ्ट किया है। इस अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्र में लॉकडाउन के समय भी तस्कर काफी संख्या में सक्रिय रहे हैं। डीआरआई सोना तस्करी के मुख्य सरगना तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.