Move to Jagran APP

डीजी रेल सेफ्टी करेंगे दुर्घटना की जांच- रेलमंत्री

- प्रधानमंत्री मोदी को दी जा रही है हर पल की जानकारी -मृतकों के परिजनों को मुआवजा रा

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 09:15 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 09:15 PM (IST)
डीजी रेल सेफ्टी करेंगे दुर्घटना की जांच- रेलमंत्री
डीजी रेल सेफ्टी करेंगे दुर्घटना की जांच- रेलमंत्री

- प्रधानमंत्री मोदी को दी जा रही है हर पल की जानकारी

loksabha election banner

-मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि का हुआ भुगतान

-मेडिकल कॉलेज जाकर घायलों से की मुलाकात

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: जलपाईगुड़ी जिले के मैनागुड़ी स्थित दोमहनी में हुए ट्रेन हादसे के घायलों से रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने मुलाकात की। शुक्रवार दोपहर उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया तथा रेलवे के आला अधिकारियों के साथ बातचीत करके जरूरी जानकारी हासिल की। यहां से वे सीधे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में पहुंचे, जहां गंभीर रूप से घायल यात्रियों से मिलकर उनका हालचाल जाना। घायलों मिलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दुर्घटनास्थल का उन्होंने जायजा लिया है। मौके पर कमिश्नर ऑफ रेल सेफ्टी व डीजी रेल सेफ्टी पहुंच चुके हैं। यही दोनों दुर्घटना की जांच करेंगे। हर दृष्टिकोण से घटना की जाच हो रही है। विस्तृत जाच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि जब रेल दुर्घटना होती है तो इसके कई पहलू होते हैं। हम हर पहलुओं की पहले जाच करना चाहेंगे उसके बाद ही इस पर कोई टिप्पणी करना उचित होगा। उन्होंने कहा कि वह घायलों से मिले हैं। घायलों ने उपचार व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया है। साथ ही दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों ने बताया है कि उन्हें समय पर हर तरह की मदद मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वे संपर्क में हैं। उन्हें हर पल की जानकारी दी जा रही है। यहां आने के बाद प्रधानमंत्री को दो बार वह खुद घटना की स्थिति के बारे में जानकारी दे चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि रेल पटरी को जल्द से जल्द दुरुस्त कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाया जा रहा है। साथ के दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि दी जा चुकी है। घायलों के परिजनों को भी राहत राशि मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को 5 लाख रूपए, गंभीर रूप से घायल को एक लाख रुपए तथा आशिक रूप से घायल को 25000 रूपए का मुआवजा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुआवजा से कही बड़ी चीज इंसानियत है। जो लोग घायल हुए हैं वह स्वस्थ हो जाएं यही कामना है। साथ ही जो लोग इस घटना में मारे गए हैं उनके लिए संवेदना है। एक सवाल के जवाब में रेलमंत्री ने कहा कि ट्रैक में कोई दिक्कत नहीं थी। प्राथमिक जाच में ट्रैक सही पाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.