350 लोगों का कटा चालान
जागरण संवाददातासिलीगुड़ी यातायात पुलिस की टीम ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाके में अि
जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी : यातायात पुलिस की टीम ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाके में अभियान चलाकर शाम तक 350 वाहन चालकों के खिलाफ चालान काटकर जुर्माना लगाया। इसमें ज्यादातर ऐसे वाहन चालक थे जो बिना हेलमेट के सड़क पर वाहन दौड़ा रहे थे। यातायात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह विधान मार्केट बाजार, जिला अस्पताल, रेगुलेटेड मार्केट में आने-जाने वाले ज्यादातर वाहन चालक बिना हेलमेट के दिखाई दे रहे थे। हद तो यह थी कि वाहन पर महिलाएं भी सवार थी। सात ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की गयी जो नो पार्किंग जोन में लगी थी। 17 चार पहिया वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। इसके चालक सीट बेल्ट नहीं बांधे हुए थे। यातायात पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों को लोग अपने दिनचर्चा में उतार लें। उन्हें कहीं भी किसी जगह यातायात पुलिस अभियान का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इस प्रकार का अभियान जारी रहेगा। -------------
जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी : यातायात पुलिस की टीम ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाके में अभियान चलाकर शाम तक 350 वाहन चालकों के खिलाफ चालान काटकर जुर्माना लगाया। इसमें ज्यादातर ऐसे वाहन चालक थे जो बिना हेलमेट के सड़क पर वाहन दौड़ा रहे थे। यातायात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह विधान मार्केट बाजार, जिला अस्पताल, रेगुलेटेड मार्केट में आने-जाने वाले ज्यादातर वाहन चालक बिना हेलमेट के दिखाई दे रहे थे। हद तो यह थी कि वाहन पर महिलाएं भी सवार थी। सात ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की गयी जो नो पार्किंग जोन में लगी थी। 17 चार पहिया वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। इसके चालक सीट बेल्ट नहीं बांधे हुए थे। यातायात पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों को लोग अपने दिनचर्चा में उतार लें। उन्हें कहीं भी किसी जगह यातायात पुलिस अभियान का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इस प्रकार का अभियान जारी रहेगा।