मां की हत्या के आरोप में पुत्र गिरफ्तार
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत ग्वालतोड़ में कलयुगी बेटे द्वारा मां की नृशंस हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जागरण संवाददाता, खड़गपुर । पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत ग्वालतोड़ में कलयुगी बेटे द्वारा मां की नृशंस हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक ग्वालतोड़ थाना क्षेत्र के उगला गांव में बुधवार की सुबह स्थानीय निवासी हीरामणि मुर्मू (50) का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया गया कि हत्या कुल्हाड़ी से वार कर की गई है। तफ्तीश के क्रम में पुलिस इस निर्ष्कष पर पहुंची कि हीरामणि की हत्या उसी के बेटे गोराचंद मुर्मू ने की है। जो नशे का आदी है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक गोरा चंद अक्सर अपनी मां को नशे के पैसे के लिए परेशान करता था। मंगलवार को भी इसी बात को लेकर हुई बहस के बाद उसने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने कहा मृतका के बेटे को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया जा चुका है। हत्या के पीछे उसी का हाथ होने का शक है। पूछताछ कर हत्या का उद्देश्य जानने की कोशिश की जा रही है।