Move to Jagran APP

समाचार सार

जरूरतमंद 100 लोगों के बीच राशन वितरण जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी न्यू जलपाईगुड़ी थाना के आमबा

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 May 2021 11:24 PM (IST)Updated: Fri, 21 May 2021 11:24 PM (IST)
समाचार सार
समाचार सार

जरूरतमंद 100 लोगों के बीच राशन वितरण

prime article banner

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: न्यू जलपाईगुड़ी थाना के आमबाड़ी आउटपोस्ट पुलिस के प्रयास से जरूरतमंद 100 लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर डीसीपी जय टूडू, एसीपी समेत न्यू जलपाईगुड़ी थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। बताया गया कि यहा कोविड-19 संक्रमण के कारण मजदूरों को खाने पीने की दिक्कत हो गई है। लोग परेशान हो रहे थे। थाना प्रभारी महेश सिंह को जब यह जानकारी मिली तो उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों से संपर्क किया। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार वे लोगों की मदद कर पाए हैं। मृतक के घर को किया सैनिटाइज

सिलीगुड़ी:खोरीबाड़ी बाजार में तेजी से कोविड-19 संक्रमण फैल रहा है। संक्रमित एक महिला की मौत हो जाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कंचन देवनाथ स्थिति से निपटने के लिए शुक्रवार को मैदान में उतरे और और स्वास्थ्य विभाग की मदद से के परिवार और आसपास के क्षेत्रों को सैनिटाइज किया। इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा की देखरेख में शहर के 43 नंबर वार्ड में भी सैनिटाइज किया गया है।

28 मवेशी समेत ट्रक जब्त

सिलीगुड़ी: महकमा के विधान नगर थाने की पुलिस ने 28 मवेशी के साथ एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया ट्रक चालक पुलिस को अपना नाम सुबोध शाह,बिहार निवासी बताया है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। बताया गया कि पशुओं के ले जाने के लिए नियम अुनसार लाइव स्टॉक आवश्यक है। चालक के पास यह नहीं था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.