सिलीगुड़ी नगर निगम का बजट दो मार्च को, सत्तापक्ष व विपक्ष की तैयारी शुरू
सिलीगुडी़ नगर निगम का बजट दो मार्च को पेश किया जाना है। इसको लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष ने अपने-अपने हिसाब से तैयारी शुरू कर दी है।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 11:04 AM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 11:04 AM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। सिलीगुड़ी नगर निगम में दो मार्च को बजट पेश किया जाना है। इसके लिए नगर निगम की टीम लगातार तैयारी में जुटी है। वही विपक्ष वाइ-फाई जोन, सफाई, अवैध निर्माण, स्वास्थ्य, जनसेवा में पूरी तरह फेल नगर निगम को घेरने की तैयारी कर रही है।
विपक्ष का कहना है कि सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र के सूर्यसेन, कोर्ट मोड़ व बाघाजतीन पार्क इलाकों में कुछ सार्वजनिक जगहों पर फ्री वाइ-फाई जोन करने के वादे के बावजूद इसे अबतक शुरू नहीं किया जा सका है। प्रमुख विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने इस बाबत नगर निगम बोर्ड की भूमिका पर सवाल भी खड़ा किया है।
निगम में विपक्ष के नेता रंजन सरकार ने कहा कि सूचना प्रद्यौगिकी के इस युग में नगर निगम बोर्ड आधुनिक तकनीकी से साथ कोई ताल-मेल नहीं बैठा पा रहा है। इससे सिलीगुड़ी आगे बढऩे की जगह पीछे की ओर ही जा रहा है। मेयर की घोषणा के अनुसार शहर के सूर्यसेन व कोर्टमोड़, विधान मार्केट, तेनजिंग नार्गे बस स्टैंड व बाघाजतीन पार्क समेत अन्य जगहों पर वाइ-फाई परिसेवा शुरू की जानी थी। इसके लिए बाघाजतीन पार्क के पास परीक्षण के तौर पर 15 दिनों तक यह सेवा शुरू भी की गई थी, लेकिन अचानक इसे बंद कर दिया गया। इस प्रकार के कई और कार्य हैं, जिनमें नगर निगम पूरी तरह फेल हो गया है। इसके ठीक विपरीत मेयर अशोक नारायण भट्टाचार्य का कहना है कि सीमित संसाधन में नगर निगम में जनता तक उचित सेवाएं पहुंच रहीं हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें