Move to Jagran APP

Sikkim Assembly election: सिक्किम की 107 वर्षीया सबसे अधिक उम्र की महिला अपने परिजनों के साथ पहुंची मतदान करने

Sikkim Assembly election पोकलोक कामरंग बूथ पर सिक्किम की सबसे अधिक उम्र की महिला 107 वर्षीया सुमित्रा राई अपने परिजनों के साथ मतदान करने पहुंची।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 10:17 AM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 12:11 PM (IST)
Sikkim Assembly election: सिक्किम की 107 वर्षीया सबसे अधिक उम्र की महिला अपने परिजनों के साथ पहुंची मतदान करने

गंगटोक, जेएनएन । Sikkim Assembly election: सिक्किम के तीन विधानसभा सीटों के उप-चुनाव के लिए सोमवार की सुबह 7 बजे सभी 56 बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। सुबह 11 बजे तक पोकलोक में 32.99, मार्तक कामरंग में 27.69 और गंगटोक में 18.86 प्रतिशत वोट डाले जा चुके थे।

loksabha election banner

निवार्चन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पोकलोक कामरंग सीट संख्या 10 पर 13.69 प्रतिशत, मार्तम रामटेक सीट संख्या 24 पर 11.02 फीसद और गंगटोक सीट संख्या 27 पर 7.24 प्रतिशत वोट सुबह 9 : 24 बजे तक डाले जा चुके थे। वहीं 11 बजे तक पोकलोक में 32.99, मार्तक कामरंग में 27.69 और गंगटोक में 18.86 प्रतिशत वोट डाले जा चुके थे।

वहीं दूसरी और पोकलोक कामरंग बूथ पर सिक्किम की सबसे अधिक उम्र की महिला 107 वर्षीया सुमित्रा राई अपने परिजनों के साथ मतदान करने पहुंची। वहीं कामरंग के बूथ संख्या 13 पर एक दूसरी वृद्ध महिला वोटर 95 वर्षीया धर्मानन्दा लिम्बु बीमारी हालत में भी अपने पुत्र हरका बहादुर लिम्बु के साथ मतदान करने पहुंची।

सिक्किम की राजधानी गंगटोक का मॉडल पोलिंग स्टेशन व्हाइट हाउस, गुब्बारों से सजाया गया है। 

पोकलोक कामरांग विधान सभा सीट से चुनाव लड़ रहे सिक्किम के मुख्यमंत्री पीएस गोले धामथांग बूथ का जायजा लेने पहुँचे।

पोकलोक कामरांग विधान सभा सीट से चुनाव लड़ रहे एसडीएफ प्रत्याशी मोसेस राई , कामरांग के सेकेंडरी स्कूल के बूथ में वोट डालेने के बाद अपनी अंगुली पर लगी स्याही दिखाते हुए।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.