सिक्किम में नगर निकाय चुनाव की मतगणना संपन्न
संसू.गंगटोक सिक्किम नगर निकाय के चुनावी मतगणना आज सम्पन्न हुआ। राज्य के चारों जिलों में शातिप
संसू.गंगटोक: सिक्किम नगर निकाय के चुनावी मतगणना आज सम्पन्न हुआ। राज्य के चारों जिलों में शातिपरू्वक मतगणना किया गया। राज्य में गत 31 मार्च के दिन चुनाव आयोजित किया गया था। यहा के सात शहर नगर निकाय के अंतर्गत आते है। इनमें से गंगटोक नगर निगम (जीएमसी), सिंगताम नगर पंचायत (एसएनपी), रंगपो नगर पंचायत (आरएनपी), नामची नगर परिषद (एनएनपी), नया बाजार-जोरथाग नगर पंचायत (एनजेपी), गेजिंग नगर पंचायत (जीएनपी) और मंगन नगर पंचायत है। इनमें से कुल 51 वार्ड रहे है। चुनाव में 51 वार्डो के लिए 90 पोलिंग स्टेशन बनाया गया था। जीएमसी, एसएनपी और आरएनपी पूर्वी जिला के अंतर्गत आते है। पूर्वी जिला के तीन नगरों के मतगणना पूर्व जिला जिलाधिकारी कार्यालय में सम्पन्न किया गया।
गंगटोक नगर निकाय में नौ वार्ड में चुनाव संपन्न
गंगटोक नगर निगम (जीएमसी) के कुल नौ वार्डो में चुनाव संपन्न हुआ था। इनमें बोझोघारी वार्ड से पाल्जोर लेप्चा, बुर्तुक वार्ड से नील बहादुर छेत्री, लोअर सिच्चे वार्ड से कला राई, चादमारी वार्ड से छुंकिला लेप्चा, ताथागचेन वार्ड से पेमा ह्लामु भूटिया (लाथा), डेवलपमेंट एरिया वार्ड से छिरिंग पाल्देन भूटिया (माछिला), डिजल पावर हाउस (डीपीएच) वार्ड से विंद्या सिंचुरी, आरिथाग वार्ड नंबर दो से राजु तामाग, लोअर एमजी मार्ग-लाल बाजार से अशोक कुमार प्रसाद, अपर एमजी मार्ग वार्ड से संदीप मालू, तिब्बत रोड वार्ड से डिकी ह्लामू लेप्चा, पानी हाउस वार्ड से नर्बू तामाग, डाडा गाव लुम्से बार्ड से मिलन गौतम, तादोंग वार्ड से छेवाग थेंडुप लेप्चा और रानीपूल वार्ड से आशा छेत्री विजयी बने है। विजयी पार्षदों को पूर्वी जिला जिलापाल द्वारा विजयी घोषित कर उनको प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
सिंगताम नगर पंचायत
सिंगताम नगर पंचायत के चार वार्डो में चुनाव सम्पन्न हुई है। यहा के पाच चिसोपानी वा्ड से सुरेश कुमार तामाग विजयी बने है। इसी प्रकार से लाल बाजार वार्ड से किशोर छेत्री, मंदिर लाइन वार्ड से विंद्या सुब्बा, डाडा गाव वार्ड सिंगाम से मुकेश अग्रवाल और पिपल डाडा वार्ड से याद के. कामी विजयी बने है।
रंगपो नगर पंचायत
रंगपो नगर पंचायत के भी चार वार्डो में चुनाव सम्पन्न किया गया था। इसमें रंगपो अपर बाजा वार्ड से पिंकु कुमार प्रसाद, मंडी बाजार वार्ड से संजीव कुमार खाती, माइनिंग वा्ड से श्रीमकी राधा प्रधान, और माझिटार वार्ड नंबर एक से संजू मंग विजयी बने है। विजेताओं नगर निकाय चुनाव (पूर्व जिला) के चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव पर्यवेक्षक कुवेर भंडारी और छेवाग ग्याछो के उपस्थिति में प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
गेजिंग नगर पंचायत चुनाव
संसू.गंगटोक:हाल ही सम्पन्न नगर निकाय चुनाव 2021 में गेजिंग नगर पंचायत के चार वार्डो में चुनाव किया गया था। आज शनिवार को तिकजुक राबदेंची स्थित इमरजेंसी अपरेशन सेंटर के सम्मेलन कक्ष में चुनावी मतगणना हुई। मतगणना कार्य सुबह के 8 बजे शुरू हुआ था। आईपीआर विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार मतगणना शाति पूर्ण हुई। मतगणना में नगर निकाय चुनाव पर्यवेक्षक (पश्चिम जिला) एमटी शेर्पा और नगर निकाय चुनाव अधिकारी कर्मा आर बन्पो उपस्थित रहे। उनके साथ उम्मीदवार और मतगणना अधिकारी उपस्थित थे।
गेजिंग नगर पंचायत के 02 बेदोंग वार्ड से प्रवीन दर्जी, 03 नया बाजार वार्ड से लाकी डोमा भूटिया, 04 सेंट्रल गेजिंग से खिना माया तिवारी और 05 न्यूं गेजंग से देवेंद्र प्रसाद शर्मा विजयी बने है। विजेताओं को नगर निकाय चुनाव अधिकारी (पश्चिम) कर्म आर बन्पो द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
नामची नगर परिषद चुनाव
संसू.गंगटोक:नामची नगर परिषद के लिए सम्पन्न नगर परिषद चुनाव 2021 का मतगणना शाति पूर्वक सम्पन्न किया गया। नामची स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित मतगणना दक्षिण जिला नगर निकाय चुनाव अधिकारी एम वरनी कुमार के उपस्थिति में संपन्न हुई। नामची नगर परिषद चुनाव में गाग्याप वार्ड से सुश्री नीमा छोडेन लेप्चा, डंबूडाडा वार्ड से शैलेंद्र छेत्री, अपर घुíपसे वार्ड से पेमा नर्बु भूटिया, अपर बूमटार वार्ड से सावित्री तामाग विजयी बने है।
नया बाजार जोरथाग नगप पंचायत चुनाव
दक्षिण जिले के नया बाजार-जोरथाग नगर पंचायत का भी आज मतगणना सम्पन्न किया गया। नया बाजार-जोरथाग नगर पंचायत के त्रिकालेश्वर वार्ड से श्रीमती मंजरी राई, डाडा गाव वार्ड से पवित्र कुमार शर्मा, माझी गाव वार्ड से सामतेन मोक्तान और नया-बाजार वार्ड से उमा सुनार (विश्वकर्मा) विजयी बने है। विजेताओं को चुनाव अधिकारी एम वरनी कुमार द्वारा चुनावी पर्यवेक्षक सीके छेत्री के उपस्थिति में प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
मगन नगर पंचायत चुनाव
संसू.गंगटोक:मगन नगर पंचायत के लिए संपन्न नगर निकाय चुनाव का परिणाम शनिवार को जारी किया गया है। मगन के जिला भवन सम्मेलन कक्ष में आयोजित मतगणना में नगर निकाय चुनाव अधिकारी (उत्तर जिला) छिरिंग टी काल्योन, चुनाव पर्यवेक्षक (उत्तर) डीबी रावत लगायत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। यहा के पाच वार्डो में से पेंटोक के उम्मीद्वार निíवरोध निर्वाचित हुए थे। दूसरी ओर अपर मगन बाजार से उगेन पाल्जोर काजी, पावर कोलानी वार्ड से प्रेमकित लेप्चा, रिंजिंग नामग्याल मार्ग वार्ड से हागू लाचेंपा और लोअर मगन बाजार से सुश्री छिरिंग डोमा विजयी बने है। विजेताओं को चुनावी अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
फोटो 01- विक्टोरी साइन दिखाते हुए विजेता
विजेताओं की फोटो
1) कला राई
02) संदीप मालू
03) नर्बू तामाग
04) पेमा ह्लामु भूटिया (लाथा)
05) विंद्या सिंचुरी
-----