शकर घोष के बाद उनकी मा भी कोरोना संक्रमित
-होम आइसोलेशन से दोनों से कोविड अस्पताल शिफ्ट -कई अन्य माकपा नेता भी चपेट मेंसेफ होम
-होम आइसोलेशन से दोनों से कोविड अस्पताल शिफ्ट
-कई अन्य माकपा नेता भी चपेट में,सेफ होम में भर्ती
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य डॉक्टर शकर घोष के बाद उनकी मा भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। इन दोनों लोगों को इलाज के लिए कवाखाली के निकट कोविड-19 अस्पताल शिफ्ट किया गया है। दोनों होम आइसोलेशन में थे। माकपा द्वारा मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर घोष को उनकी मा के अलावा वाम मोर्चा के कई अन्य नेता कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें वार्ड नंबर 31 के पार्थ मुखर्जी वार्ड नंबर पाच के महेश साहनी तथा वार्ड नंबर 22 के गणेश घोष शामिल हैं। इन लोगों का इलाज सेफ हाउस में चल रहा है। माकपा की महिला समिति की एक सदस्य को भी इलाज के लिए सिलीगुड़ी के एक नìसग होम में भर्ती किया गया है। हालाकि अभी उनकी कोरोना जाच रिपोर्ट नहीं आई है।