Move to Jagran APP

अब एक और महिला ने रंजनशील के खिलाफ खोला मोर्चा

-काम के बदले आश्रम से युवती मांगने की आरोप -पुलिस में भी दर्ज हुआ मामलातृणमूल में हड़कं

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 11:33 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 06:36 AM (IST)
अब एक और महिला ने रंजनशील के खिलाफ खोला मोर्चा
अब एक और महिला ने रंजनशील के खिलाफ खोला मोर्चा

-काम के बदले आश्रम से युवती मांगने की आरोप

loksabha election banner

-पुलिस में भी दर्ज हुआ मामला,तृणमूल में हड़कंप

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : पेशे से शिक्षक व धाकड़ तृणमूल नेता रंजनशील शर्मा लगातार विवादों में उलझते जा रहे हैं। शिक्षिका के बाद अब एक आश्रम की संचालिका ने रंजनशील शर्मा के चरित्र पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। उन्होंने नागरिक परिसेवा आश्रम के लिए सहायता की अपील पर गलत प्रस्ताव देने का आरोप लगाया है। प्रस्ताव नहीं स्वीकार करने पर परेशान करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इन आरोपों के साथ आश्रम की संचालिका ने शुक्रवार भक्ति नगर थाना अंतर्गत आसिघर आउट पोस्ट में शिकायत दर्ज करा दी है। जबकि दूसरी तरफ तृणमूल नेता रंजन ाील शर्मा ने आरोपों को निराधार करार देते हुए आश्रम की आड़ में गैरकानूनी व समाज विरोधी गतिविधि चलाने का आरोप लगाया है।

सिलीगुड़ी नगर निगम के 37 नंबर वार्ड के तृणमूल पार्षद सह पांच नंबर बोरो कमिटी के चेयरमैन पेशे से शिक्षक रंजनशील शर्मा पर अभी दो दिन पहले ही उनके स्कूल की एक शिक्षिका ने कुप्रस्ताव का आरोप लगाया था। इस उलझन से अभी निपटे भी नहीं थे कि उनके ही वार्ड स्थित एक आश्रम की संचालिका ने उनके चरित्र पर सवाल खड़ा कर दिया। बल्कि पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी है। 37 नंबर वार्ड में महिलाओं के लिए एक आश्रम है। जिसका संचालन उमा मल्लिक नामक महिला करती है। उमा मल्लिक ने बताया वर्ष 2015 में नगर निगम का चुनाव जीतने के बाद पार्षद रंजन शील शर्मा वृद्ध व असहाय वार्ड वासियों को वनभोज के लिए ले गये। उसी क्रम में आश्रम की युवती व महिलाओं के साथ पिकनिक मनाने के लिए उनसे 5 किलो मांस देने की अपील की। इसके बदले उन्होंने आश्रम की एक युवती को सेविका के रूप में मांगा। इसके बाद स्थायी प्रमाणपत्र या अन्य किसी भी कार्य के लिए उनके पास जाने पर वे आश्रम की युवतियों की मांग करते थे। पहले वह एक धाकड़ तृणमूल नेता के साथ उलझने से डरती थी। लेकिन एक शिक्षिका की हिम्मत देखकर उसने भी रंजनशील की असलियत लोगों के सामने लाने की सोची। पुलिस करेगी अपना काम-राणा

दूसरी ओर रंजनशील शर्मा के चरित्र पर सवाल खड़ा होने से शहर का राजनीतिक पारा भी चढ़ गया है। तृणमूल में भी खलबली मची हुयी है। सिलीगुड़ी नगर निगम के विरोधी दल नेता रंजन सरकार उर्फ राणा ने कहा कि यह मामला प्रशासन का है। पुलिस की जांच के बाद सच्चाई बाहर आयेगी। वैसे इस मामले को लेकर पार्टी के पास कोई शिकायत नहीं आयी है। शिकायत मिलने पर पार्टी आला कमान के साथ विचार-विमर्श किया जायेगा।

गलत आरोप लगाए जा रहे हैं-रंजनशील

इधर, आश्रम संचालिका के आरोपों को आधारहीन करार देते हुए रंजनशील शर्मा ने पलटवार किया है। आश्रम की संचालिका उमा मल्लिक पर आरोप लगाते हुए रंजन शील शर्मा ने कहा कि उनके आश्रम के खिलाफ कई आरोप हैं। आश्रम की युवती व महिलाओं को लेकर खुले में देहव्यापार का आरोप स्थानीय नागरिक व क्लब ने लगाया है। इलाके में इस तरह की अवैध गतिविधि में रोड़ा बनने की वजह से ही इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.