याद किए गए रामधारी सिंह दिनकर
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 114वीं जयंती के उपलक्ष्य में मा
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 114वीं जयंती के उपलक्ष्य में, मानवाधिकार संगठन 'मंथन' की ओर से बुधवार को एच. बी. विद्यापीठ (खाल पाड़ा) में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कवि दिनकर के चित्रपट पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर प्रबुद्धजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, उनके जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाल कर उन्हें नमन किया। इसके साथ ही कवि सम्मेलन का भी रंग जमा। शहर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. भीखी प्रसाद 'वीरेंद्र' समारोह की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश पांडेय सम्मिलित हुए। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में एच. बी. विद्यापीठ के ट्रस्टी एवं खेल व संस्कृति प्रभारी संजय टिबड़ेवाल, कवि करण सिंह जैन, महिला अधिकार कार्यकर्ता प्रतिमा जोशी व एच. बी. विद्यापीठ की प्राचार्या अर्चना शर्मा सम्मिलित रहीं। प्रथम सत्र का सफल संचालन प्रथितेश्वर झा एवं अरुणांशु शर्मा एवं कवि सम्मेलन का संचालन किरण अग्रवाल ने किया। इसमें कवयित्री डॉ. वंदना गुप्ता, कवि रामशंकर सिंह, कवयित्री बबीता भोपाल, रितु गर्ग, बबीता झा, निशा गुप्ता, प्रियंका जायसवाल, रितु झा व अन्य कई सम्मिलित रहे।
--------------- जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 114वीं जयंती के उपलक्ष्य में, मानवाधिकार संगठन 'मंथन' की ओर से बुधवार को एच. बी. विद्यापीठ (खाल पाड़ा) में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कवि दिनकर के चित्रपट पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर प्रबुद्धजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, उनके जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाल कर उन्हें नमन किया। इसके साथ ही कवि सम्मेलन का भी रंग जमा। शहर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. भीखी प्रसाद 'वीरेंद्र' समारोह की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश पांडेय सम्मिलित हुए। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में एच. बी. विद्यापीठ के ट्रस्टी एवं खेल व संस्कृति प्रभारी संजय टिबड़ेवाल, कवि करण सिंह जैन, महिला अधिकार कार्यकर्ता प्रतिमा जोशी व एच. बी. विद्यापीठ की प्राचार्या अर्चना शर्मा सम्मिलित रहीं। प्रथम सत्र का सफल संचालन प्रथितेश्वर झा एवं अरुणांशु शर्मा एवं कवि सम्मेलन का संचालन किरण अग्रवाल ने किया। इसमें कवयित्री डॉ. वंदना गुप्ता, कवि रामशंकर सिंह, कवयित्री बबीता भोपाल, रितु गर्ग, बबीता झा, निशा गुप्ता, प्रियंका जायसवाल, रितु झा व अन्य कई सम्मिलित रहे।