Move to Jagran APP

तृणमूल काग्रेस अब डूबता जहाज: राजू बिष्ट

रातीनीति -पहाड़ की समस्या के लिए भाजपा जिम्मेदार नहीं -विमल के साथ समझौते की शर्त बताएं ममता

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 08:44 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 08:44 PM (IST)
तृणमूल काग्रेस अब डूबता जहाज: राजू बिष्ट
तृणमूल काग्रेस अब डूबता जहाज: राजू बिष्ट

रातीनीति

loksabha election banner

-पहाड़ की समस्या के लिए भाजपा जिम्मेदार नहीं

-विमल के साथ समझौते की शर्त बताएं ममता

-55 से ज्यादा तृणमूल नेता भाजपा में आने को तैयार जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी:

राज्य में ममता बनर्जी की सरकार से लेकर उनकी पार्टी तृणमूल के अंदर खलबली मची हुई है। बंगाल की जनता 2021 से पहले ही ममता सरकार को सत्ता से उतारना चाहती है। यही स्थिति रही तो समय से पहले ही ममता सरकार का जाना तय है। यह कहना है भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सासद राजू बिष्ट का। शनिवार को वे संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल अब डूबता जहाज बन चुकी है। आने वाले दिनों में तृणमूल काग्रेस के 55 से ज्यादा नेता भाजपा मेंशामिल होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि 2021 में राज्य की जनता ममता सरकार को बंगाल की खाड़ी में फेंक देगी। बिष्ट ने आग कहा कि ममता बनर्जी के शासनकाल में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। आज पहाड़ पर अशाति और यहा की प्रमुख मागों के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार बताया जाता है। जो पूरी तरह गलत है। जिन मागों को लेकर 100 वर्ष से अधिक समय से गोरखा आदोलन कर रहे हैं तो भाजपा दोषी कहां है। भाजपा प्रारंभ से ही छोटे राज्य के पक्ष में रही है। इसलिए गोजमुमो का समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि मैं यहा का सासद होने के साथ एक गोरखा पुत्र भी हूं और मेरे शरीर में बहते खून का एक कतरा यहा की समस्या के समाधान के लिए जोश मार रहा है। तृणमूल को यह बताना होगा कि क्या वह गोरखालैंड का समर्थन करती है। अगर नहीं तो विमल गुरुंग के साथ कैसा समझौता हुआ है।

सिलीगुड़ी नगर निगम का चुनाव क्यों नहीं

उन्होंने कहा कि बंगाल और पहाड़ को बचाने का समय है।बगैर इलेक्शन के नगर निकायों का संचालन हो रहा है। सिलीगुड़ी के मेयर का इलेक्शन नहीं हुआ। इससे साफ लगता है कि ममता बनर्जी सरकार लोकतंत्र की हत्या करना चाहती हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने कहा 2021 के विधानसभा चुनाव के लिए ममता को उम्मीदवार तक नहीं मिलेंगे। राजू बिष्ट ने कहा कि पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव होना जरूरी है। राज्यपाल इस दिशा में सही प्रयास कर रहे हैं। लेकिन सत्ताधारी दल के लोग राज्यपाल के खिलाफ अनुचित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.