पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी-राजू बिष्ट
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी भाजपा नेता व दाíजलिंग के सासद राजू बिष्ट को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारण
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 08:42 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 08:42 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: भाजपा नेता व दाíजलिंग के सासद राजू बिष्ट को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी में राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौपी गयी है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बिष्ट ने कहा कि उन्हें पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उसे हर हाल में पूरी निष्ठा से पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में बंगाल की सच्चाई पूरे देश को बताएंगे। हर विषय की सही जानकारी लोगों तक पहुंच पाए यह मेरा लक्ष्य होगा। बताते चलें कि कार्यभार संभालने के आठ महीने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें कुछ पुराने नामों को बरकरार रखते हुए नए चेहरों को भी शामिल किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें