Move to Jagran APP

West Bengal Assembly Election 2021: तृणमूल कांग्रेस, कम्युनिस्ट और कांग्रेस मिलकर 100 सीटें नहीं ला पाएंगी: राजू बिष्ट

West Bengal Assembly Election 2021 राजू बिष्ट ने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस कम्युनिस्ट और कांग्रेस मिलकर भी 100 सीटें ले आते हैं तो 2021 उनकी राजनीतिक का आखिरी चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि 92 सीट में ही यह तीनों पार्टियां सिमटकर रह जाएगी।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 09:01 PM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 09:01 PM (IST)
West Bengal Assembly Election 2021: तृणमूल कांग्रेस, कम्युनिस्ट और कांग्रेस मिलकर 100 सीटें नहीं ला पाएंगी: राजू बिष्ट
तृणमूल कांग्रेस, कम्युनिस्ट और कांग्रेस मिलकर 100 सीटें नहीं ला पाएगी: राजू बिष्ट। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल 2021 विधानसभा चुनाव को लेकर दार्जिलिंग के सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने बड़ी बात कही है। रविवार देर शाम सिलीगुड़ी हिंदी हाई स्कूल में आयोजित डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में उन्होंने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस, कम्युनिस्ट और कांग्रेस मिलकर भी 100 सीटें ले आते हैं तो 2021 उनकी राजनीतिक का आखिरी चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि 92 सीट में ही यह तीनों पार्टियां सिमटकर रह जाएगी। जनता पूरे बंगाल में तय कर चुकी है सत्ता से तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है। जिस प्रकार जनता ने 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान देश में सशक्त और मजबूत भाजपा लाने का फैसला किया था, कुछ ऐसा ही फैसला बंगाल के लिए लोगों ने कर लिया है।

loksabha election banner

उनके मुताबिक, जहां तक दार्जिलिंग हिल्स की राजनीति की बात है, यहां की जनता कोई भ्रम में नहीं है। यहां के नेता ही इन दिनों भ्रम में जी रहे हैं। जबकि पहाड़ की जनता स्पष्ट मत है कि वह देश को सुरक्षित रखने वाले हाथों को मजबूत करेंगे। जिस प्रकार लोकसभा में पहाड़ की जनता का सहयोग भारतीय जनता पार्टी को मिला था, वैसा ही पूर्ण सहयोग विधानसभा चुनाव में भी उन्हें मिलेगा। पहाड़ की जनता यह भी जानती है कि पहाड़ के नेताओं ने उन्हें अब तक ठगने का काम किया है। पहाड़ समस्या का स्थाई समाधान ना तो कम्युनिस्ट के पास, ना ही कांग्रेस के पास और ना ही तृणमूल कांग्रेस के पास इसका समाधान। अगर कोई इसका समाधान दे पाएगा तो वह भारतीय जनता पार्टी। जल्द ही सिलीगुड़ी प्रवास के बाद वे दाजिलिंग और कालिमपोंग दौरे पर जाएंगे। पहाड़ पर उनके सहयोगी दलों द्वारा लगातार काम किया जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपना बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को निरंतर किया जा रहा है। बंगाल में लगातार दूसरे दलों से आने वाले नेता और कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की शक्ति को बढ़ाने में लगे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.