दशहरा में सिक्किम में होंगे राजनाथ सिंह
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दशहरा
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 10:19 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 10:19 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दशहरा के अवसर पर सिक्किम की यात्रा कर सकते हैं। रक्षा मंत्री चीन के साथ लगती सीमा पर तैनात सैनिकों का मनोबल बढ़ाएंगे। रक्षा मंत्री की यह यात्रा 24 व 25 अक्टूबर को प्रस्तावित है। अपनी यात्रा में वह सीमा पर तैनात सेना के एक यूनिट के शस्त्र पूजा मे हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि हिंदू मान्यताओं के मुताबिक दशहरा के दिन शत्रु पर विजय के लिए शस्त्र पूजा की जाती है। बीते साल रक्षा मंत्री ने दशहरा पर फ्रास में राफेल विमानों की शस्त्र पूजा की थी। वह नई दिल्ली से बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हेलिकॉप्टर से सिक्किम के लिए रवाना होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें