Move to Jagran APP

खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व पर निकाली जा रही है प्रभात फेरी

श्री गुरु सिंह सभा सेवक रोड के तत्वावधान में खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व 20 जनवरी को मनाया जाएगा। प्रकाश पर्व को लेकर प्रतिदिन सुबह में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। जो दस जनवरी को शुरू हुई थी।

By PRITI JHAEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 02:42 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 02:42 PM (IST)
खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व पर निकाली जा रही है प्रभात फेरी
गुरुपर्व के मौके पर प्रभात फेरी में शामिल हो प्रभु के नाम का स्मरण करते हैं।

सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता। श्री गुरु सिंह सभा, सेवक रोड के तत्वावधान में खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व 20 जनवरी को मनाया जाएगा। प्रकाश पर्व को लेकर प्रतिदिन सुबह में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। जो दस जनवरी को शुरू हुई थी। प्रतिदिन उक्त प्रभात फेरी पंजाबीपाड़ा सहित विभिन्न इलाकों से होते हुए निकलती है। भारी ठंड होने के बावजूद भी श्रद्धालु बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। प्रतिदिन शहर के विभिन्न गलियों और चौराहों से गुजरते हुए भजन इत्यादि गाते हुए श्रद्धालु स्थानीय गुरुद्वारा के सामने एकत्रित होकर घंटों तक भजन-कीर्तन करते हैं।

loksabha election banner

भजनों के माध्यम से गुरुओं के द्वारा दिए गए संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अवसर को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा जा रहा है। सुबह के समय में ठंड होने के बावजूद भी काफी तादाद में श्रद्धालु प्रभात फेरी में शामिल हो रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि सुबह के समय को अमृत बेला कहा जाता है। इस समय शांत एवं स्वच्छ वातावरण को प्रभु भक्ति के अनुकूल माना जाता है।

इसीलिए गुरुपर्व के मौके पर प्रभात फेरी में शामिल हो प्रभु के नाम का स्मरण करते हैं। इससे मन को बेहद शांति और सुकून मिलता है। इसी क्रम में इस वर्ष गुरु गोविंद के प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन नहीं किया जाएगा। कोरोना महामारी को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। बहुत ही सावधानी के साथ प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। वहीं बच्चों के द्वारा गुरुवाणी पाठ किया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.