दीपावली और कालीपूजा में चलेगा पुलिस अभियान
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर दीपावली और कालीपूजा के दौरान अवैध
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 09:38 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 09:38 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर दीपावली और कालीपूजा के दौरान अवैध शराब और जुआ के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए डीसीपी इंदिरा मुखर्जी ने बताया कि सभी थानों को आवश्यक निर्देश दिया गया है। अभियान प्रारंभ भी हो गया है। सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने वालों को पकड़ा जाएगा। अवैध शराब के खिलाफ प्रतिदिन विशेष अभियान चलाया जाएगा। अक्सर देखा जाता है कि दीपावली और काली पूजा के दौरान नेपाल, भूटान और सिक्किम से शराब मंगाने का काम होता है। उसे अवैध तरीके से दुकानों में चोरी छुपे बेचा जाता है। पुलिस इस पर निगरानी करते हुए कार्रवाई करेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें